विभिन्न लैबों में कोरोना का 1200 नमूना जांच रिपोर्ट लंबित

संवाद सहयोगी जामताड़ा जिले में नमूना संग्रह कार्य सुस्त है। वही संग्रहित नमूना की जांच विभिन्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jul 2020 07:06 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jul 2020 07:06 PM (IST)
विभिन्न लैबों में कोरोना का 1200 नमूना जांच रिपोर्ट लंबित
विभिन्न लैबों में कोरोना का 1200 नमूना जांच रिपोर्ट लंबित

संवाद सहयोगी, जामताड़ा : जिले में नमूना संग्रह कार्य सुस्त है। वही संग्रहित नमूना की जांच विभिन्न लैबों में सप्ताह से लंबित है। जिस कारण वैश्विक महामारी का विस्तार बढ़ता जा रहा है। जिले में पॉजिटिव मरीज के संपर्क में रहे लोग तथा लाक्षणिक व्यक्तियों का नमूना संग्रह कार्य पहले ही धीमी गति से चल रहा है। वहीं रही-सही कसर आरटी पीसीआर जांच को भेजे गए नमूनों की जांच में सुस्ती दिख रहा है। जामताड़ा जिला में संग्रहित नमूना आरटीपीसीआर जांच के लिए धनबाद, जमशेदपुर, रांची तथा इटकी स्थित लैब भेजा जा रहा है। लैब में नमूना पहुंचने के 1 सप्ताह बाद भी जांच प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाता है। पिछले 15 जुलाई से अब तक भेजे गए पॉजिटिव के संपर्क वाले व्यक्तियों का नमूना का जांच रिपोर्ट जिला स्तरीय स्वास्थ्य टीम को उपलब्ध नहीं हो पायी है। हालांकि जिला प्रशासन नमूना संग्रह व जांच कराने में अब सक्रिय हुआ है। लेकिन जिला स्तरीय पदाधिकारी के निर्देशों का अनुपालन प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व लैब तकनीशियन नहीं कर रहे हैं।

पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले व्यक्ति एवं लाक्षणिक व्यक्तियों के संग्रहित नमूना का जांच रिपोर्ट समय पर नहीं मिलने के कारण जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के बेहतर प्रयास को पानी फेरने का काम कर रहा है।

पहले अप्रैल से अब तक आरटी पीसीआर जांच के लिए करीब 4000 लाक्षणिक व्यक्तियों का नमूना संग्रहित कर धनबाद,जमशेदपुर, रांची तथा इटकी लैब भेजा गया था। लेकिन 15 जुलाई तक भेजे गए नमूना का जांच रिपोर्ट प्राप्त हुआ है, जबकि 16 जुलाई से अब तक भेजे गए करीब 12 सौ व्यक्तियों का नमूना का जांच रिपोर्ट लंबित है।

-- 14 मई को 281 नमूना लंबित था : 14 मई तक जिले से 582 बेटियों का नमूना संग्रह कर पीएमसीएच धनबाद लैब तथा जमशेदपुर भेजा गया था। जहां 301 नमूने की जांच रिपोर्ट दी गई थी शेष 281 नमूना का जांच लंबित था।

- ट्रूनेट जांच बाधित : पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों तथा कोरोना के लक्षण वाले व्यक्तियों का नमूना जिला स्तर पर तुरंत हो इसी उद्देश्य के साथ सरकार ने जिला स्तरीय कोरोना डेडीकेटेड अस्पताल उदलबनी में तीन ट्रूनेट जांच मशीन एवं कंफर्मेशन सिस्टम स्थापित किया है। जहां पर्याप्त मात्रा में लैब टेक्नीशियन तथा चिकित्सक प्रतिनियुक्त है। स्थापित तीन ट्रूनेट जांच मशीन से प्रतिदिन 60 से 70 व्यक्तियों की नमूना जांच संभव है। लेकिन ट्रूनेट जांच किट तथा कंफर्मेशन जांच कीट आवश्यकता के अनुरूप उपलब्ध नहीं हो पाने से जांच कार्य बाधित हो रहा है। अब तक जिले में ट्रूनेट मशीन के माध्यम से 1301 अतिसंदिग्ध लक्षण वाले व्यक्तियों का नमूना जांच की जा चुकी है। जिसमें 28 व्यक्तियों का जांच रिपोर्ट पॉजिटिव ही मिला है।

--- नमूना संग्रह कार्य लक्ष्य से दूर : जिले में वैश्विक महामारी का प्रसार नहीं हो इसे सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को प्रतिदिन 200 लाक्षणिक व्यक्तियों का नमूना संग्रह करने का निर्देश दिया था। निर्देश के 2 माह गुजर जाने के बाद भी नमूना संग्रह का जल लक्ष्य के अनुरूप नहीं हो पा रहा है। प्रखंड में नमूना संग्रह कार्य करने की व्यवस्था की गई है।

--नमूना संग्रह के आठ दिन बाद भी परिणाम नहीं : नारायणपुर के सिकंदर अंसारी, जवार अंसारी कर्माटांड़ के मुकेश यादव, सुनील यादव जामताड़ा के अनूप मिश्रा, रंजीत तिवारी ने बताया पड़ोसी जिला समेत जामताड़ा जिला में भी दिन प्रतिदिन पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। जबकि जिले में संग्रहित नमूना की जांच कार्य सुस्त गति से चल रहा है ऐसे में जिले वासी कोरोना वायरस से ग्रसित होने से भयभीत हो रहे हैं।

-- वर्जन : लंबित नमूना जांच रिपोर्ट समय पर उपलब्ध हो इसे सुनिश्चित करने को उपायुक्त तथा प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी को कई बार पत्राचार किया गया है। वहीं प्रत्येक प्रखंड में प्रतिदिन 50 नमूना संग्रह हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रखंड में भ्रमण कर रही है। नमूना जांच रिपोर्ट लंबित रहने से पुलिस प्रशासनिक तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम की परेशानी बढ़ जाती है। राज्य मुख्यालय से ट्रूनेट जांच की तथा कंफर्मेशन जांच कीट की मांग किया जा रहा है ताकि जिला स्तर पर जांच प्रक्रिया तत्क्षण पूरा हो सके। अजीत कुमार दुबे जिला महामारी विशेषज्ञ जामताड़ा।

chat bot
आपका साथी