युवा समाचार पत्र विक्रेता का निधन, शोक की लहर

शहर के बिरसा चौक के समीप स्थित पुस्तक दुकान पदमा पुस्तकालय के संचालक सह युवा समाचार पत्र विक्रेता तुलसी पोलाई (45) का गुरुवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। डायबिटीज से पीड़ित तुलसी को करीब 15 दिन पहले टाइफाइड भी हो गया था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Oct 2021 09:00 AM (IST) Updated:Fri, 01 Oct 2021 09:00 AM (IST)
युवा समाचार पत्र विक्रेता का निधन, शोक की लहर
युवा समाचार पत्र विक्रेता का निधन, शोक की लहर

संवाद सूत्र, चाकुलिया : शहर के बिरसा चौक के समीप स्थित पुस्तक दुकान पदमा पुस्तकालय के संचालक सह युवा समाचार पत्र विक्रेता तुलसी पोलाई (45) का गुरुवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। डायबिटीज से पीड़ित तुलसी को करीब 15 दिन पहले टाइफाइड भी हो गया था। फिलहाल उनका इलाज उड़ीसा के बारीपदा एवं भुवनेश्वर में चल रहा था। गुरुवार सुबह करीब 5:00 बजे अचानक हृदय गति रुक जाने से उनकी मौत हो गई। दोपहर बाद तुलसी पोलाई का पार्थिव शरीर शहर के गौड़पाड़ा स्थित उनके आवास लाया गया जहां अंतिम दर्शन के लिए स्थानीय लोग उमड़ पड़े। विधायक प्रतिनिधि राकेश महंती भाजपा नेता दिनेश सिंह समेत अनेक लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद परंपरा के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। तुलसी के पारिवारिक सदस्य पलटू पोलाई ने बताया कि इलाज के दौरान चिकित्सकीय लापरवाही से उनकी जान चली गई। हाई शुगर एवं टाइफाइड की शिकायत होने पर उन्हें इलाज के लिए 1 सप्ताह पहले बारीपदा ले जाया गया था। वहां के एक निजी नर्सिंग होम में सही तरीके से इलाज नहीं होने के कारण स्थिति बिगड़ती चली गई आखिर में भुवनेश्वर ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दें कि तुलसी पोलाई एवं उनकी पत्नी उर्मिला पोलाई दोनों चाकुलिया नगर पंचायत में वार्ड परिषद का चुनाव भी लड़ चुके हैं। उनके निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन आइआरबी-2 कैंप के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात कर उन्हें जवानों की समस्याओं की जानकारी दी ओर संबंधित समस्याओं के निदान की मांग की। साथ ही आइआरबी-2 मुख्यालय में सड़क की समस्या से भी उन्हें अवगत कराया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि आइआरबी-2 की एक कंपनी सात वर्षों से चाईबासा के सारंडा में प्रतिनियुक्त है। यह इलाका पूरी तरह से मलेरिया व टायफाइड जोन है। उन्होंने संबंधित जवानों का जोन बदलने की मांग की। मंत्री ने इस मसले पर संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) एवी होमकर से बात की ओर उन्हें जल्द से जल्द जवानों की समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। पुलिस महानिरीक्षक ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि जवानों के जोन में बदलाव को लेकर पत्र तैयार हो गया है। जल्द ही आदेश जारी कर दिया जाएगा। वाहिनी मुख्यालय के अंदर सड़क की मरम्मत के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव से फोन पर बात की। विभागीय सचिव ने मंत्री को आश्वासन दिया कि मुख्यालय की सड़क की मरम्मत जल्द ही करा दी जाएगी। इस क्रम में एससिएशन के सदस्यों ने झारखंड पुलिस की सबसे जटिल समस्या क्षतिपूर्ति अवकाश की जानकारी भी मंत्री को दी। मंत्री ने इस समस्या के समाधान को लेकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भरोसा दिया।

chat bot
आपका साथी