HEAT WAVE : यहां लू ले रही लोगों की जान, मूर्छा खाकर गिर रहे लोग, बरते ये सावधानी

आसमान से आग बरस रही है। थोड़ी सी असावधानी से लोगों की जान जा रही है या बीमार होकर अस्पताल पहुंच रहे है। पूरे कोल्हान में कमोवेश स्थिति समान है। ऐसे में ये सावधानी बरतें।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 12 Jun 2019 02:50 PM (IST) Updated:Wed, 12 Jun 2019 02:50 PM (IST)
HEAT WAVE : यहां लू ले रही लोगों की जान, मूर्छा खाकर गिर रहे लोग, बरते ये सावधानी
HEAT WAVE : यहां लू ले रही लोगों की जान, मूर्छा खाकर गिर रहे लोग, बरते ये सावधानी

 गालूडीह/चाईबासा, जेएनएन। आसमान से आग बरस रही है। थोड़ी सी असावधानी से लोगों की जान जा रही है या बीमार होकर अस्पताल पहुंच रहे है। पूरे कोल्हान में कमोवेश स्थिति समान है। बुधवार को पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में एक महिला की लू से जान चली गई वही पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में एक व्यक्ति लू लगने से अचेत हो‍कर गिर पड़ा। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर में भी  आधा दर्जन लोग लू की चपेट में आकर बीमार हो गए हैं। इनमें एक को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

गालूडीह में महिला की मौत

मृतका दुर्गी मुर्मू।

पूर्वी सिंहभूम के गालूडीह थाना इलाके के हेदलजुड़ी पंचायत के केंदडोंगा गांव में लू की चपेट में आने से 32 वर्षीय दुर्गी मुर्मू की जान चली गई। दुर्गी को गंभीर स्थिति में जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती कराया गया था। इलाज के क्रम में उसके सांसों की डोर टूट गई। मौत की सूचना पर उपमुखिया साधन दास पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

त्रिशानु राय ने पहुंचाया अस्पताल

 चाईबासा में इलाजरत मूर्छित होकर गिरा व्यक्ति।

बुधवार दोपहर बढ़ते तापमान की वजह से लू लगने से एक व्यक्ति चाईबासा सदर बाजार कपड़ा पट्टी में अचेत अवस्था में गिर पड़ा। कांग्रेस नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने तत्काल अस्पताल प्रशासन को मामले की सूचना दी और एम्बुलेंस में उपरोक्त व्यक्ति को सड़क से उठाकर सदर अस्पताल लाकर भर्ती करवाया। उसका ईलाज चिकित्सक डॉ विजय जे टोपनो की देखरेख में जारी है। चिकित्सक ने बताया कि धूप व गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी की वजह यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

सावधानी से ही बचेगी जान 

प्रचंड गर्मी से जीना मुहाल है। मानसून आने तक आसमान से आग बरसती रह सकती है। ऐसे में सावधानी से ही बच सकती है किसी की जान।   दोपहर 12 बजे से दिन तीन बजे के बीच बाहर नहीं निकलें। ।  ढीले व हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। घर में रहें।  चाय, कॉफी व शराब जैसे पेय पदार्थों से दूर रहें।   घर से बाहर निकलते समय छाता, टोपी या तौलिया लेकर चलें।   थोड़ी-थोड़ी देर पर पानी तथा लस्सी, नींबू पानी व जूस पीते रहें।   तरबूज, खरबूज, खीरा और संतरा आदि फलों का सेवन करें।  समय-समय पर स्नान भी करते रहें। तापमान ठंडा रहेगा।  घरों में पंखे, कूलर या एसी के इस्तेमाल से तापमान सही रखें।  तबियत में किसी भी तरह की गड़बड़ी डॉक्टर से संपर्क करें।  बुजुर्ग, बच्‍चों व गर्भवती महिलाओं के मामले में विशेष सतर्कता बरतें।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी