जमशेदपुर के बारीडीह में महिलाओं और पुलिसकर्मी के बीच मारपीट, ये रही वजह

पूर्वी सिंहभूम जिले के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र न्यू बारीडीह केटू 174 में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कपड़ा सुखाने को लेकर हुए विवाद में एक परिवार की महिलाओं का पड़ोस में रहने वाले पुलिसकर्मी से विवाद हो गए। दोनों पक्ष आपस में उलझ गए। मारपीट हो गई।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 28 May 2021 05:32 PM (IST) Updated:Fri, 28 May 2021 08:26 PM (IST)
जमशेदपुर के बारीडीह में महिलाओं और पुलिसकर्मी के बीच मारपीट, ये रही वजह
जमशेदपुर के बारीडीह में मारपीट के बाद अस्पताल पहुंची महिलाएं। जागरण

जमशेदपुर, जासं। झारखंड के  पूर्वी सिंहभूम जिले के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के न्यू बारीडीह केटू 174 में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कपड़ा सुखाने को लेकर हुए विवाद में एक परिवार की महिलाओं का पड़ोस में रहनेवाले पुलिसकर्मी से विवाद हो गया। दोनों पक्ष आपस में उलझ गए। हाथापाई करने लगे। मारपीट हो गई।

महिलाओं ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की जिसको लेकर पुलिसकर्मी ने अपने साथी के साथ मिलकर महिलाओं के साथ मारपीट कर दी। किसी तरह आसपास के लाेगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। लोगों ने मौके का वीडियो भी बना लिया। सिदगोड़ा थाना में दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। घटना की वीडियो रिकार्डिंग पुलिस के हाथ लगी है। सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने कहा कि मामले में जो दोषी हाेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल ऐसी घटना से महिलाओं में रोष है।

दो आेर से थाने में शिकायत

रेखा देवी ने बताया कि वह बारीडीह केटू 174 में रहती है। पड़ोस में रहने वाले पुलिसकर्मी राजेश कुमार यादव से कपड़ा सुखाने को लेकर शुक्रवार सुबह 8.30 बजे मामूली विवाद हुआ था। कहा कि घर के आगे खाली जगह पर कपड़ा सुखाने को पसारा था। उस जगह को पुलिसकर्मी ने अपना बताते हुए गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर पुलिसकर्मी ने अपने साथी पुलिसकर्मी के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। हाथ पकड़ लिया। बाल खींचकर मारा। थप्पड़ मारा। पुत्री, दोनों पुत्र और मां और बहन ज्योति देवी जब बीच-बचाव करने को आई तो सभी के साथ मारपीट की। चेन भी छीन लिया। बताया उसके पुत्र ऋषभ कुमार जिसकी आांख का इलाज चल रहा है उसके गाल पर मारा। पुलिसकर्मी हमेशा उनकी बेटियों का मोबाइल का नंबर मांगता है। कार्रवाई की जाए। दूसरे पक्ष की ओर से पुलिसकर्मी ने भी महिलाओं के खिलाफ मारपीट किए जाने की शिकायत दी है।

chat bot
आपका साथी