Saraikela Murder: गम्हरिया में महिला की चाकू घोंपकर हत्या, शव के पास मिली बेटी; तालाब के किनारे वारदात

Saraikela Women Murder. सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना इलाके के गम्हरिया के काशीडीह तालाब किनारे महिला की हत्या चाकू घोंप कर की गई। महिला के शव के समीप ही उसकी आठ वर्षीय बेटी सीता टुडू भी घायल अवस्था में बेहोश पड़ी थी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 02:23 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 02:23 PM (IST)
Saraikela Murder: गम्हरिया में महिला की चाकू घोंपकर हत्या, शव के पास मिली बेटी; तालाब के किनारे वारदात
महिला की पहचान पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी निवासी जूली टुडू के रूप में की गई है

गम्हरिया, जासं। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना इलाके के गम्हरिया के काशीडीह तालाब किनारे से पुलिस ने शुक्रवार की सुबह 33 वर्षीया विवाहित महिला का शव बरामद किया है। महिला के शरीर पर मिले निशान से प्रतीत होता है कि उसकी हत्या चाकू घोंप कर की गई है। महिला के शव के समीप ही उसकी आठ वर्षीय बेटी सीता टुडू भी घायल अवस्था में बेहोश पड़ी थी। पुलिस ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है।

मृत महिला की पहचान पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी निवासी जूली टुडू के रूप में की गई है जो वर्तमान में गम्हरिया के काशीडीह में किराए के मकान में अपनी बेटी के साथ रहकर मजदूरी करती थी। बताया जाता है कि मृतका का पति मंगल मार्डी काम के सिलसिले में बाहर रहता है। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे स्थानीय लोगों ने तालाब किनारे एक महिला का शव देखा। उसके पास ही एक बच्ची भी पड़ी थी। तत्पश्चात स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना आरआईटी थाना को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल सरायकेला पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल उसकी बेटी को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस जांच में जुडी

घायल मृतका की बेटी।

पुलिस के अनुसार मृतका कुछ दिन पूर्व ही क्षेत्र में रहने आई थी, जिसे कई लोग नहीं पहचानते हैं। हत्या के कारणों का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस मृतका के परिजनों को सूचित कर हत्याकांड से जुड़ी गुत्थी सुलझाने के प्रयास में जुटी है।

chat bot
आपका साथी