गर्जन के साथ शहर में हुई बारिश, कल शीतलहर की चेतावनी

शहर का मौसम लगातार बदल रहा है। शनिवार को गर्जन के साथ शहर में झमाझम बारिश हुई। देर रात तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश होती रही। इससे शहर में एक बार फिर से ठंड बढ़ने की संभावना बढ़ गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Feb 2021 08:30 AM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2021 08:30 AM (IST)
गर्जन के साथ शहर में हुई बारिश, कल शीतलहर की चेतावनी
गर्जन के साथ शहर में हुई बारिश, कल शीतलहर की चेतावनी

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : शहर का मौसम लगातार बदल रहा है। शनिवार को गर्जन के साथ शहर में झमाझम बारिश हुई। देर रात तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश होती रही। इससे शहर में एक बार फिर से ठंड बढ़ने की संभावना बढ़ गई है।

झारखंड मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन राज्य के 16 जिलों में शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है। सात फरवरी को राज्य के उत्तरी तथा मध्य जिलों (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, रामगढ़, गुमला, बोकारो व हजारीबाग) का मौसम खराब रहेगा। आठ फरवरी को राज्य के उत्तर-पश्चिमी तथा दक्षिण-पश्चिमी जिलों (गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम तथा सिमडेगा) में कहीं-कहीं शीत लहर चलने की संभावना है। वहीं, मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। सुबह में कोहरा व धुंध छाया रहेगा।

आंधी पानी के साथ चमकी बिजली, गैर कंपनी इलाके में अंधेरा

शहर में आंधी-पानी के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने के कारण गैर कंपनी इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कार्यपालक विद्युत अभियंता विशाल कुमार ने बताया कि आंधी-पानी के साथ ही गम्हरिया इलाके में थंडरिग होने के कारण एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति को बंद कर दी गई थी।

इसके कारण मानगो कुंवरबस्ती, टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 के किनारे बसे बस्तियों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली बंद होने से गैर कंपनी इलाके में अंधेरा छा गया था। हालांकि रात 10.30 बजे तक बिजली आपूर्ति सामान्य हो गयी।

------

अगले सात दिन कैसा रहेगा तापमान

तिथि - न्यूनतम - अधिकतम

6 फरवरी - 11.8 - 28.0

7 फरवरी - 11.0 - 25.0

8 फरवरी - 12.0 - 28.0

9 फरवरी - 12.0 - 29.0

10 फरवरी - 12.0 - 29.0

11 फरवरी - 13.0 - 30.0

12 फरवरी - 13.0 - 30.0

----

chat bot
आपका साथी