सिल्वर स्क्रीन पर दिखेंगी पद्मश्री जमुना टुडू, बड़े पर्दे पर जल्द आएगी लेडी टार्जन की Biopic

वन एवं पर्यावरण के संवर्द्धन व संरक्षण के लिए उल्लेखनीय कार्यों के लिए पद्मश्री सम्मान पाने वाली लेडी टार्जन जमुना टुडू की बायोपिक बनेगी। इसका निर्माण मुंबई की कंपनी ए विलेज टॉकीज करेगी।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 01 Aug 2019 08:24 AM (IST) Updated:Thu, 01 Aug 2019 06:57 PM (IST)
सिल्वर स्क्रीन पर दिखेंगी पद्मश्री जमुना टुडू, बड़े पर्दे पर जल्द आएगी लेडी टार्जन की Biopic
सिल्वर स्क्रीन पर दिखेंगी पद्मश्री जमुना टुडू, बड़े पर्दे पर जल्द आएगी लेडी टार्जन की Biopic

चाकुलिया (पूर्वी सिंहभूम), जेएनएन। वन एवं पर्यावरण के संवर्द्धन व संरक्षण के लिए उल्लेखनीय कार्यों के लिए पद्मश्री सम्मान पाने वाली लेडी टार्जन जमुना टुडू की बायोपिक बनेगी। इसका निर्माण फिल्म निर्माण से जुड़ी मुंबई की कंपनी ए विलेज टॉकीज प्रोडक्शन करेगी। जमुना के संघर्षपूर्ण जीवन पर बायोपिक बनाने के उद्देश्य से बुधवार को मुंबई के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक चिलुकुरी प्रसाद एवं कथा लेखक धर्मेंद्र बघेल चाकुलिया पहुंचे। शहर के काकड़ीशोल स्थित जमुना टुडू के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की।

बातचीत के बाद फिल्म निर्माता ने जमुना टुडू से अनुमति लेकर सहमति पत्र पर हस्ताक्षर भी लिया। दोनों ने बताया कि इस साल के अंत में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। जमुना के गांव मुटुरखाम, चाकुलिया के अलावा रांची एवं झारखंड के अन्य कई हिस्सों में फिल्म की शूटिंग होगी। महेंद्र सिंह धौनी के बाद जमुना टुडू संभवत: झारखंड की दूसरी शख्सियत होंगी जिन पर पूरी फिल्म बनने जा रही है।

दैनिक जागरण ने लिखी थी जमुना की दास्तान

दैनिक जागरण ने सरोकार के तहत जमुना टुडू के पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए गए कार्यों को अपने सभी संस्करणों में प्रकाशित किया था। उसके बाद उनका चयन देश के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार के लिए किया गया। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी