Independence Day 2020: उपभोक्ताओं और जमशेदपुरवासियों के लिए हम बने रहेंगे जिम्मेदार : डागा Jamshedpur News

Independence Day. जुस्‍को के एमडी तरुण डागा ने कहा कि हम कंपनी द्वारा स्थापित मूल्यों का निर्वहन करते हुए मजबूती से सामने आने वाली सभी चुनौतियों का सामना करेंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 09:39 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 03:47 PM (IST)
Independence Day 2020:  उपभोक्ताओं और जमशेदपुरवासियों के लिए हम बने रहेंगे जिम्मेदार : डागा Jamshedpur News
Independence Day 2020: उपभोक्ताओं और जमशेदपुरवासियों के लिए हम बने रहेंगे जिम्मेदार : डागा Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर यूटिलिटीज एंड सर्विसेज (जुस्को) का नाम बदलकर भले ही अब टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी हो गई हो, लेकिन कंपनी का काम, स्वभाव, दृढ़ता वही रहेगी। हम अपने उपभोक्ताओं और जमशेदपुरवासियों के लिए पूर्व की तरह हमेशा जिम्मेदार बने रहेंगे।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कंपनी परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एमडी तरुण डागा ने ये बातें कहीं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हम कंपनी द्वारा स्थापित मूल्यों का निर्वहन करते हुए मजबूती से सामने आने वाली सभी चुनौतियों का सामना करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किसने यह सोचा था कि हम अगले वर्ष इस तरह से स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे। लेकिन हम आजादी का जश्न पूर्व की तरह मनाते रहेंगे। चुनौतीपूर्ण इस घड़ी में हमारे सभी कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना कर्तव्य निर्वहन कर रहे हैं। कठिन समय में भी कर्मचारियों ने सभी उपभोक्ताओं को निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित की है, इसके लिए मैं सभी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

शहरवासियों से सुरक्षित रहने की अपील

 इस दौरान उन्होंने सभी शहरवासियों को सुरक्षित रहने की अपील भी की। कोरोना वायरस के कारण कुछ कर्मचारी ही शारीरिक दूरी का पालन करते हुए कार्यक्रम में शामिल हुए। जबकि अधिकतर ऑनलाइन ही कार्यक्रम को देखा।

chat bot
आपका साथी