हमें गांधीजी के विचारों पर चलना है गांधीजी भले ही आज नहीं है लेकिन उनके विचार आज भी जीवित : बन्ना गुप्ता

मानगो गांधी मैदान में गांधी जयंती के अवसर पर स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता ने बापू की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर भी पुष्प अर्पित किया। मौके पर मंत्री ने कहा कि गांधीजी के विचार आज भी जीवित है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 02 Oct 2022 05:25 PM (IST) Updated:Sun, 02 Oct 2022 05:25 PM (IST)
हमें गांधीजी के विचारों पर चलना है गांधीजी भले ही आज नहीं है लेकिन उनके विचार आज भी जीवित : बन्ना गुप्ता
मानगो में गांधी व शास्त्रीजी की तस्वीर पर माल्यार्पण करने के बाद नमन करते स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता।

जमशेदपुर, जासं। मानगो स्थित गांधी मैदान में गांधी जयंती के अवसर पर राज्य के स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता ने बापू की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर भी पुष्प अर्पित करते उन्हें भी नमन किया। इस अवसर पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आज इस पावन अवसर पर वह अपनी श्रद्धांजलि देश के महापुरुषों को अर्पित कर रहे हैं। हमें गांधीजी के विचारों पर चलना है। गांधीजी भले ही आज नहीं हैं, लेकिन उनके विचार आज भी जीवित है। बापू के पदचिन्हों पर आज हमारा देश आगे बढ़ रहा है। बापू के दिए गए आदर्शों के कारण ही आज हमारा देश इतना विकसित हो पाया है। उन्होंने गांधीजी के नारी सशक्तीकरण और स्वच्छता पर कहा कि गांधीजी भी चाहते थे इस समाज में नारी का सशक्तीकरण हो, तभी समाज आगे बढ़ सकता है। स्वच्छता का भी ध्यान रखा जाए। ऐसे में आज हम लोगों ने भी यह ठाना हैं कि नारी सशक्तीकरण को मजबूत करने के लिए पीसीपीएनडीटी एक्ट को मजबूत करेंगे, ताकि भ्रूण हत्या को रोका जा सके।

बन्ना गुप्ता ने किया लाल बहादुर शास्त्री को नमन

बन्ना गुप्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। 'जय जवान जय किसान' नारे को याद दिलाते हुए कहा कि आज देश की सीमा पर जब भारत मां के वीर सपूत देश के सैनिकों को शहादत देनी पड़ती है, तो देशवासियों की अंतर आत्मा झकझोर कर रख देती है, लेकिन देश के वीर सपूतों के कारण आज हमारा देश सुरक्षित है और देशवासियों को अपनी सेना पर गर्व है।

इनकी रही उपस्थिति

इस दौरान मनोज झा, ईश्वर सिंह, अजय मिश्रा, संजय शर्मा, अरविंद रजक, पवन बिहारी ओझा, माजिद अख्तर, कैलाश रजक, संजय तिवारी, अमित कुमार, पप्पू सिंह, उजन अख्तर, जीतू सिंह परमार, अमित पांडे, चंदन, किन्तु यादव, जयंत आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी