Weather Update : वज्रपात से वार्ड सदस्य की मौत, जाने कैसा रहेगा अगले सप्ताह मौसम का मिजाज Jamshedpur News
Weather Update. पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर प्रखंड के ढीपा पंचायत की वार्ड सदस्य सरिता महतो की वज्रपात से मौत हो गई। आइए जानिए अगले सप्ताह मौसम का मिजाज कैसा रहेगा।
जमशेदपुर, जेएनएन। झारखंड के कोल्हान में मौसम का मिजाज लगातार बदला-बदला रह रहा है। कभी तेज धूप तो एकबारगी तेज हवाओं के साथ बारिश। वज्रपात की घटनाएं भी हो रही हैं। इसी क्रम में पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर प्रखंड के ढीपा पंचायत की वार्ड सदस्य सरिता महतो की वज्रपात से मौत हो गई।
सरिता महतो शुक्रवार की शाम खेत से सब्जी तोड़कर लौट रही थी। उसी समय खेत में वज्रपात हो गया, जिसकी चपेट में वह आ गई। परिवार के लोग उसे आनन-फानन में सीएचसी ले गए, लेकिन वहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। आइए जानिए अगले सप्ताह मौसम का मिजाज कैसा रहेगा। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले सप्ताह में भी कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर शहर और आसपास के क्षेत्र के साथ पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इस दौरान 11 से 14 मई तक रोज बारिश होने की संभावना है। अन्य दिनों में बादल छाए रहने के साथ बिजली चमकने और मेघ गरजने के साथ तेज हवा चलेगी।
माह के सर्वाधिक अंक पर पहुंचा तापमान
उतार-चढ़ाव के बीच जमशेदपुर शहर का तापमान इस माह के सर्वाधिक अंक पर पहुंचा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को तीखी धूप रहने के कारण दोपहर के वक्त लोग गर्मी से परेशान रहे। वहीं दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और तेज हवा चलने लगी। इस दौरान शहर और आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। शनिवार को भी तेज धूप रही। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले सप्ताह में भी शहर और आसपास के क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला रहेगा।
इस माह इस प्रकार बदला तापमान
तिथि - तापमान
तापमान डिग्री सेल्सियस में