Independence Day 2021: टाटा स्टील में एमडी टीवी नरेंद्रन ने किया ध्वजारोहण, कहीं ये बात

टीवी नरेंद्रन ने अपने संबोधन में कोविड 19 के प्रति चिंता जताई। कहा कि टाटा स्टील सहित पूरी दुनिया ने वैश्विक महामारी को झेला है। इसके कारण उत्पादन और बाजार काफी प्रभावित हुए। हमारे कई अपनों का साथ छूटा। इसके बावजूद टाटा स्टील ने चुनौतीपूर्ण ढ़ंग से इसका सामना किया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 15 Aug 2021 10:16 AM (IST) Updated:Sun, 15 Aug 2021 06:24 PM (IST)
Independence Day 2021: टाटा स्टील में एमडी टीवी नरेंद्रन ने किया ध्वजारोहण, कहीं ये बात
झंडोत्तोलन के बाद संबोधित करते टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर रविवार सुबह टाटा स्टील कंपनी परिसर स्थित वर्क्स गेट पर मुख्य समारोह का आयोजन होता है। कोविड 19 के नियमों का अनुपालन करते हुए बेहद कम अधिकारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण का समारोह हुआ। जहां टाटा स्टील के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन ने तिरंगे झंड़े को फहराते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस मौके पर उन्होंने सभी शहरवासियों और टाटा स्टील में कार्यरत सभी कर्मचारियों को संबोधित भी किया।

टीवी नरेंद्रन ने अपने संबोधन में कोविड 19 के प्रति चिंता जताई। कहा कि टाटा स्टील सहित पूरी दुनिया ने वैश्विक महामारी को झेला है। इसके कारण उत्पादन और बाजार काफी प्रभावित हुए। हमारे कई अपनों का साथ छूटा। इसके बावजूद टाटा स्टील ने चुनौतीपूर्ण ढ़ंग से इसका सामना किया और वैश्विक संक्रमण पर चुनौती पाई। एजाइल वर्क द्वारा हमने अपने काम के तरीके में बदलाव लाए। एमडी ने सभी शहरवासियों व कर्मचारियों को जोर देते हुए कहा कि कोविड 19 का संक्रमण पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है इसलिए हमें कोविड संबधित व्यवहार का सख्ती से अनुपालन करना होगा। कोविड 19 से बचाव के लिए वैक्सीन बहुत ही जरूरी है इसलिए सभी शहरवासी समय पर पहली व दूसरी डोज लें। इससे पहले एमडी को टाटा स्टील सिक्योरिटी व फायर ब्रिगेड द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस मौके पर कंपनी के सभी वाइस प्रेसिडेंट, टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, महामंत्री सतीश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, संजय कुमार सिंह, संजीव तिवारी, सहायक सचिव अजय चौधरी, नितेश राज, सरोज कुमार सिंह व कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

कोरोना वॉरियर्स हमारे असली हीरो

एमडी ने अपने संबोधन में अपने सभी कोरोना वॉरियर्स का भी आभार व्यक्त किया। कहा कि ये हमारे असली हीरो हैं जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर जरूरतमंद लोगों की मदद की। इसमें टाटा स्टील के सभी कर्मचारी, डाक्टर, नर्स, पारा मेडिकल स्टाफ व कर्मचारी शामिल हैं जिन्होंने अपनी सेवा से लोगों की जान बचाई।

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकास

टाटा स्टील के सीईओ सह एमडी ने कहा कि टाटा स्टील देश के विकास का सारथी रही है। मूलभूत संरचनाओं के निर्माण में टाटा स्टील भी अपना सहयोग दे रही है। आजादी के 75वें वर्ष में देश में तेजी से मूलभूत ढ़ांचों का विकास हो रहा है लेकिन यह समाज में होने वाला विकास कुछ व्यक्ति तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। यह समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

chat bot
आपका साथी