शिमला, मनाली व गोवा की तर्ज पर झारखंड दर्शन कराएगा झार ट्रिप Jamshedpur News

झारखंड-ट्रिप के तहत जल्द ही देश-विदेशी पर्यटक झारखंड की खूबसूरती व यहां की कला-संस्कृति को करीब से देख और समझ सकेंगे।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 31 Aug 2019 07:12 PM (IST) Updated:Sat, 31 Aug 2019 07:12 PM (IST)
शिमला, मनाली व गोवा की तर्ज पर झारखंड दर्शन कराएगा झार ट्रिप Jamshedpur News
शिमला, मनाली व गोवा की तर्ज पर झारखंड दर्शन कराएगा झार ट्रिप Jamshedpur News
v style="text-align: justify;">जमशेदपुर (जासं)। शिमला ट्रिप, मनाली ट्रिप, गोवा ट्रिप की तरह झारखंड-ट्रिप के तहत जल्द ही देश-विदेशी पर्यटक झारखंड की खूबसूरती व यहां की कला-संस्कृति को करीब से देख और समझ सकेंगे। झार-ट्रिप इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सरकार के साथ मिलकर इसके लिए पहल कर रही है। सरकार ने इसके लिए अपनी स्वीकृति देते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया है।
झारखंड की खूबसूरती और समृद्ध कला-संस्कृति से रू-ब-रू कराने के लिए झार ट्रिप कंपनी पहले चरण में दलमा पहाड़, जमशेदपुर और नेतरहाट, लातेहार में रिसोर्ट गांव बनाएगा। वैसे कंपनी की योजना राज्य के हर जिले में रिसोर्ट गांव बनाने की है, जहां देशी-विदेशी पर्यटकों के पहुंचने से कला-संस्कृति के विकास के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
झार-ट्रिप इंडिया प्रा. लि. के निदेशक विष्णु साहू ने कहा कि स्टार्टअप योजना के तहत राज्य की प्राकृतिक खूबसूरती और समृद्ध कला-संस्कृति को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने की पहल की गई है। प्रकृति को अपने आगोश में समेटे झारखंड पर्यटन के क्षेत्र में गुमनाम सा है।
chat bot
आपका साथी