अमरत्व प्रदान करती है शिक्षा : सानंद मरांडी

संवाद सूत्र, चाकुलिया : शहर के पुराना बाजार स्थित अग्रसेन धर्मशाला में रविवार को विधायक कुण्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Jul 2018 08:37 PM (IST) Updated:Sun, 08 Jul 2018 08:37 PM (IST)
अमरत्व प्रदान करती है शिक्षा : सानंद मरांडी
अमरत्व प्रदान करती है शिक्षा : सानंद मरांडी

संवाद सूत्र, चाकुलिया : शहर के पुराना बाजार स्थित अग्रसेन धर्मशाला में रविवार को विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के मैट्रिक व इंटर परीक्षा के टॉप तीन छात्रों को सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि ओडिशा विधानसभा के उपाध्यक्ष सानंद मरांडी ने कहा कि दुनिया में जितनी कृतियां हैं सब की एक उम्र होती है। सौ, दो सौ, पांच सौ या हजार साल बाद वे नष्ट हो जाती है, लेकिन शिक्षा एक ऐसी चीज है जो अमरत्व प्रदान करती है। इसलिए शिक्षा के महत्व को समझें। बच्चों की जिस चीज में रुचि हो अभिभावक उसे उसी क्षेत्र में प्रोत्साहित करें। मरांडी ने कहा कि बिना परिश्रम व संघर्ष के सफलता नहीं मिलती। पत्थर भी चोट खाकर मूर्ति बनता है तभी उसकी पूजा होती है। किसान खेत का सीना चीरता है तभी फसल उपजती है। इसी तरह छात्र मेहनत के बल पर प्रतिकूल परिस्थितियों पर विजय पाकर सफलता का परचम लहराएं।

समारोह के विशिष्ट अतिथि पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त प्रो दिगंबर हांसदा ने कहा कि अपनी भाषा में शिक्षा प्राप्त करने का विशेष महत्व होता है। इसी के मद्देनजर उन्होंने भारतीय संविधान का संथाली भाषा में अनुवाद किया। अपनी भाषा का विकास हर किसी को आनंदित करता है। विधायक कुणाल षाड़ंगी ने छात्रों से कहा कि जब तक आप सफल नहीं हो जाते तब तक कोशिश करना ना छोड़ें। मार्ग में रुकावटें व बाधाएं आएंगी। उन्हें पार करना होगा, तभी सफलता मिलेगी। सफलता व असफलता के बीच का फर्क समझाते हुए उन्होंने कहा कि सपने तो सभी देखते हैं लेकिन जो सपने को पूरा करने की कोशिश में रातों की नींद गवां देते हैं वही जीवन में सफल होते हैं। विधायक ने छात्रों से जीवन में सफल इंसान बनने के साथ ही बेहतर नागरिक बनने की भी अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में एक्सएलआरआई जमशेदपुर के दिन आशीष पानी, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मनसाराम महतो, राम स्वरूप यादव, जिला पार्षद शिवचरण हांसदा, गोपन परिहारी, साधन मल्लिक, साहबराम मांडी, अभय महंती, कृष्णा पाल, जवाहर लाल महतो, मनोरंजन महतो, प्रदीप गिरी, तरुण बेरा, बापी पानी, राणा मल्लिक आदि प्रमुख थे।

-------------

सम्मानित होने वाले टॉपर छात्र

मॉडल स्कूल चाकुलिया से उत्तम कुमार महतो, अनन्या कुमारी, आशा माइती। बेंद स्कूल से साईं शंकर पाल, सुमन बेरा, स्वरूप बेरा, व मोनी मुर्मू। केंदाडांगरी हाई स्कूल के सूर्या बास्के, राज माइती व चंदा महतो। जोड़ाम स्कूल से मानिक हासदा, सोनिया हासदा व जोबारानी मांडी। बालीबांध स्कूल से चंदना मर्दीना, फुलमनी हेंब्रम व अमृत महतो। मटियाबांधी हाई स्कूल से करुणामय महतो, गुरुचरण मुर्मू व शशि भूषण महतो। लोधाशोली स्कूल से जयदेव गोप, अजय गोप व राहुल गोप। मुराल स्कूल से गुरबा मुर्मू, अभिलाष गिरी व मंगल मुंडा। केरुकोचा स्कूल से मिथुन महतो, राजा पात्र व कृष्णा माहली। के एन जे हाई स्कूल चाकुलिया से सोमवारी बेसरा, लखन मुर्मू, सोना मांडी व सागर बेरा। मनोहरलाल हाई स्कूल से पल्लवी बेरा, चंदन सोरेन व विक्रम हांसदा। एनडी रूंगटा ग‌र्ल्स हाई स्कूल से सीमा बेरा, बिरयानी पांडा व कोनिका बेरा। श्यामसुंदरपुर हाई स्कूल से कौशल्या दास, सुलोचना नायक व दीप कुमार नायक। रामकृष्ण विवेकानंद स्कूल चाकुलिया से दीपन कुमार मल्लिक, मयंक ¨सह व डोली बारीक। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से अभिषेक दास, लक्ष्मीराम मुर्मू व परीक्षित महतो। आनंद मार्ग हाई स्कूल से खोखन महतो, उमेश महतो व तन्मय बेरा। कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय से शिवली महतो, सुनीता महतो व सादरी मांडी। गोहालडांगरा स्कूल से बरनाली महतो, अनीता पाल व ¨पकी राणा। आइए की छात्रों में कस्तूरबा विद्यालय की मानसी हांसदा, सुनीता सोरेन, मानव टुडू, आईएससी में अनुश्री महतो, उमा रानी महतो व सावित्री माहली, आइकॉम में संध्या रानी सरदार, जयंती रानी महतो व अलादी सोरेन।

chat bot
आपका साथी