टाटा-रांची मार्ग पर चांडिल में सड़क दुर्घटना में मृत निकले कोरोना पॉजिटिव, तीन लोगों की हो गइ थी मौत

Coronavirus Jamshedpur News. टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 पर चांडिल थाना क्षेत्र भादूडीह में बुधवार को हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। दो घायल हो गए थे। दोनों एमजीएम अस्पताल में दाखिल हैं। तीनों मृतक कोविड जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 04:25 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 06:03 PM (IST)
टाटा-रांची मार्ग पर चांडिल में सड़क दुर्घटना में मृत निकले कोरोना पॉजिटिव, तीन लोगों की हो गइ थी मौत
मृतक उमा चरण, गुरुचरण रजक और सैय्यद अंसारी चांडिल थाना क्षेत्र तिरुलडीह चौड़ा के निवासी थे।

जमशेदपुर, जासं। टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 पर चांडिल थाना क्षेत्र भादूडीह में बुधवार को पिकअप वैन और मिनी ट्रक के बीच हुई आमने-सामने टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमें तीन की मौत हो गई थी। दो घायल हो गए थे। दोनों एमजीएम अस्पताल में दाखिल हैं। तीनों मृतक कोविड जांच में पॉजिटीव पाए गए हैं।

मृतक उमा चरण, गुरुचरण रजक और सैय्यद अंसारी चांडिल थाना क्षेत्र तिरुलडीह चौड़ा के निवासी थे। तीनों के शव का पोस्टमार्टम एमजीएम मेडिकल कालेज में गुरुवार को किया गया। इससे पहले मृतकों के पॉजिटिव पाए जाने से एमजीएम अस्पताल में अफरा-तफरी मची रही। शवों को बुधवार से अस्पताल में रखा गया था। शवों का अंतिम संस्कार कोविड नियमों के तहत साकची सुवर्णरेखा बर्निग घाट परिसर में पुलिस-प्रशासन की देखरेख में गुरुवार देर शाम होगा।

जमशेदपुर से लौट रहे थे तिरूलडीह

सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह के चौड़ा के रहनेवाले ग्रामीण पिकअप वैन पर सवार होकर जमशेदपुर के साकची बाजार आए थे। वहां से वापस चांडिल लौटे। बाजार कर वापस तिरुलडीह लौट रहे थे। चांडिल भादूडीह के पास ट्रक ने वैन में टक्कर मार दी। दोनों वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद कुछ लोग वैन में फंस गए तो कुछ सड़क पर फेंका गए जिन्हें ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच अस्पताल के लिए भिजवाया। जहां तीन की मौत हो गई थी। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजकीय मार्ग 33 पर हमेशा दुर्घटना होती है।

chat bot
आपका साथी