सुरक्षा में सुधार को टीडब्ल्यूयू नेता आज देंगे सुझाव

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : टाटा स्टील में शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगा

By Edited By: Publish:Wed, 22 Feb 2017 02:46 AM (IST) Updated:Wed, 22 Feb 2017 02:46 AM (IST)
सुरक्षा में सुधार को टीडब्ल्यूयू नेता आज देंगे सुझाव
सुरक्षा में सुधार को टीडब्ल्यूयू नेता आज देंगे सुझाव

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : टाटा स्टील में शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं। प्रबंधन और यूनियन मिलकर इस पर गंभीरता से काम कर रहे हैं। पिछले साल टाटा वर्कर्स यूनियन ने वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए पहली पर सेफ्टी पर अपना वार्षिक बिजनेस प्लान (एबीपी-2017) जारी किया था। उसी एनुअल बिजनेस प्लान के तहत 22 फरवरी (बुधवार) को टाटा वर्कर्स यूनियन के सभी कमेटी मेंबरों के लिए एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी। यह कार्यशाला स्टीलेनियम हॉल में सुबह 8.30 बजे से 12 बजे तक चलेगी। कार्यशाला में सेफ्टी पर प्रस्तुति देने के लिए 40-40 कमेटी मेंबरों के पांच ग्रुप बनाए गए हैं। इसके लिए कमलेश कुमार सिंह, धर्मेद्र कुमार उपाध्याय, शिवेश वर्मा, भगवान सिंह व शहनवाज आलम को टीम लीडर की जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान सुझाए गए उपायों को एबीपी 2018 के प्लान में शामिल किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी