Automobile Sector : आज से काम पर बुलाए जायेंगे टाटा मोटर्स के अस्थायी कर्मी Jamshedpur News

Tata Motors. टाटा मोटर्स में अगस्त महीने में काम की रफ्तार तेज होने वाली है। इस महीने लगभग 2800 वाहनों का निर्माण किया जाना है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 09:35 AM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 09:35 AM (IST)
Automobile Sector : आज से काम पर बुलाए जायेंगे टाटा मोटर्स के अस्थायी कर्मी Jamshedpur News
Automobile Sector : आज से काम पर बुलाए जायेंगे टाटा मोटर्स के अस्थायी कर्मी Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। Tata Motors टाटा मोटर्स में सोमवार से अस्थायी कर्मियों (बाइ सिक्स) को बुलाने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। कंपनी में कोरोना से बचाव के लिए 55 साल और इससे अधिक उम्र के कर्मचारियों को काम पर आने से मना कर देने के बाद बाइ सिक्स कर्मचारियों के लिए यह रास्ता खुला है। सूत्रों के मुताबिक 400 से अधिक बाइ सिक्स कर्मचारियों का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। इन कर्मचारियों को सोमवार से विभागवार अपने जरूरत के मुताबिक काम पर बुलाया जाएगा।

टाटा मोटर्स में अगस्त महीने में काम की रफ्तार तेज होने वाली है। इस महीने लगभग 2800 वाहनों का निर्माण किया जाना है। इसके लिए कंपनी प्रबंधन ने सभी स्थायी कर्मचारियों को काम पर वापस बुलाया है। सिर्फ 55 वर्ष से अधिक, गंभीर बीमारी वाले और होम क्वारंटाइन कर्मचारी काम पर नहीं आएंगे। उत्पादन लक्ष्य पूरा करने को लेकर ही सैकड़ों अस्थायी कर्मियों की वापसी सोमवार से हो रही है।

काम पर नहीं आने वाले कर्मचारियों को भरना होगा लीव

अब टाटा मोटर्स के स्थायी कर्मचारी किसी कारणवश अगर काम पर नहीं आएंगे तो दूसरे दिन कंपनी आने पर उन्हें लीव फॉर्म भरना होगा। इससे पहले जो कर्मचारी काम पर नहीं आ रहे थे, इन्हें भी बिना लीव भरे पूरा वेतन कंपनी दे रही थी।

chat bot
आपका साथी