टाटा मोटर्स के सिविल मेंटेनेंस कामगारों की हड़ताल जारी, ये है वजह Jamshedpur News

Tata Motors. जुस्को द्वारा टेल्को में संचालित सिविल मेंटनेंस कामगारों की हड़ताल 13वें दिन भी जारी रही। कामगार प्रबंधन के रूख से आक्रोशित हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 08:39 AM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 01:59 PM (IST)
टाटा मोटर्स के सिविल मेंटेनेंस कामगारों की हड़ताल जारी, ये है वजह Jamshedpur News
टाटा मोटर्स के सिविल मेंटेनेंस कामगारों की हड़ताल जारी, ये है वजह Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। जुस्को द्वारा टेल्को में संचालित सिविल मेंटनेंस कामगारों की हड़ताल 13वें दिन भी जारी रही। प्रबंधन की ओर से कोई पहल नहीं होता देख कामगारों ने तय किया था कि वे जुस्को के मुख्य कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगे।

 इसी बीच उप श्रमायुक्त द्वारा 13 अगस्त को संध्या 4:00 बजे प्रबंधन के साथ वार्ता की बात कही गयी है। उप श्रमायुक्त के द्वारा गुरुवार तक का समय दिया गया है तो कामगार व प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे नेताओं ने भी 13 अगस्त को वार्ता के बाद ही आगे की रणनीति तय करने की बात कही है। सोमवार को हड़ताल कर्मियों के बीच घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन पहुंचे और उन्होंने मजदूरों से कहा कि उप श्रमायुक्त द्वारा आयोजित बैठक में सकारात्मक निर्णय हो पायेगा। अगर निर्णय नहीं हुआ तो फिर मजदूटों के निर्णय के साथ वे खड़ा रहेंगे।

इन्‍होंने किया संबोधित

 हड़ताली मजदूरों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं हड़ताल कर्मियों के नेतृत्वकर्ता आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि पिछले 13 दिनों में प्रबंधन के रूख से मजदूरों में काफी रोष है। हड़ताल कर्मियों को वरीय कांग्रेसी नेता एवं चाईबासा प्रभारी सामंतों कुमार, संजय घोष, महासचिव जिला कांग्रेस, अतुल गुप्ता प्रवक्ता कोल्हान कांग्रेस, सुनील घोष ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में शेलेंद्र मेथी, कानू सामंत सहित मजदूर एवं मजदूरों के सुपरवाइजर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी