जमशेदपुर पहुंचे एमडी, हिताची कर्मियों के ग्रेड में 8000 बढ़ाने का प्रस्ताव

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : टाटा हिताची की जमशेदपुर स्थित मातृ कंपनी (मदर प्लांट) में कर्मचा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Jul 2018 12:00 PM (IST) Updated:Wed, 18 Jul 2018 12:00 PM (IST)
जमशेदपुर पहुंचे एमडी, हिताची कर्मियों के ग्रेड में 8000 बढ़ाने का प्रस्ताव
जमशेदपुर पहुंचे एमडी, हिताची कर्मियों के ग्रेड में 8000 बढ़ाने का प्रस्ताव

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : टाटा हिताची की जमशेदपुर स्थित मातृ कंपनी (मदर प्लांट) में कर्मचारियों के ग्रेड रिवीजन पर मंगलवार को एमडी संदीप सिंह की अध्यक्षता में एक वार्ता हुई जिसमें कर्मियों के वेतन में 8,000 रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव आया। एमडी संदीप सिंह खड़गपुर प्लांट में बैठक करने के बाद यहां जमशेदपुर पहुंचे थे। वहां भी कर्मचारियों के ग्रेड पर यूनियन प्रतिनिधियों के साथ उनकी वार्ता हुई थी। यहां टेल्कॉन वर्कर्स यूनियन 25 फीसद आवास भत्ते की वृद्धि के बाद अब वेतन मद में कुल 12,000 रुपये वृद्धि की मांग कर रही है। वहीं कंपनी प्रबंधन 25 फीसद आवास भत्ते के अलावा कर्मचारियों के कुल वेतन में मात्र 15 फीसद वृद्धि का प्रस्ताव दिया है जो औसतन 8,000 होता है। पिछले ग्रेड रिवीजन में कर्मचारियों को प्रत्यक्ष रूप से 7,800 का लाभ मिला था। चार साल के लिए होने वाले इस ग्रेड रिवीजन समझौते में पहले भी प्रबंधन-यूनियन के बीच कई दौरे की वार्ता हुई है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया हैं। वार्ता शाम पांच बजे से रात्रि 8.40 तक चली उसके बाद एमडी संदीप सिंह वार्ता से उठकर चल गए। वार्ता में एमडी के साथ कंपनी अधिकारी एस. असरफ, राउत रे, यूनियन अध्यक्ष सी माझी, महामंत्री एसके सिंह, संदीप श्रीवास्तव, इंद्रजीत सिंह समेत कमेटी मेंबर भी शामिल हुए। कर्मचारियों का ग्रेड एक अप्रैल-18 से लंबित है।

उधर, खबर है कि जमशेदपुर शहर में कंपनी के टाटा मोटर्स अस्पताल में इएनटी विभाग की चिकित्सक डॉ. संगिनी कुमार यूके स्थित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में अध्ययन के लिए जाएंगी। उनके आवेदन को विश्वविद्यालय ने रिसर्च करने की अनुमति दी है।

chat bot
आपका साथी