छठ व्रतियों की सेवा कर बटोरे पुण्य,टाटा फ्रेंडस क्लब में लगाया शिविर

आस्था के महापर्व छठ के मौके पर विभिन्न संस्थाओं में सेवा की होड़ रही। शिविर लगाकर व्रतियों की सेवा की गई और पुण्य बटोरे गए।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 12:20 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 12:20 PM (IST)
छठ व्रतियों की सेवा कर बटोरे पुण्य,टाटा फ्रेंडस क्लब में लगाया शिविर
छठ व्रतियों की सेवा कर बटोरे पुण्य,टाटा फ्रेंडस क्लब में लगाया शिविर
जमशेदपुर(जेएनएन)। आस्था के महापर्व छठ के मौके पर विभिन्न संस्थाओं में सेवा की होड़ रही। शिविर लगाकर व्रतियों की सेवा की गई और पुण्य बटोरे गए। इसी कड़ी में टाटा फ्रेंडस क्लब, बामनगोड़ा ने भी सहायता शिविर लगाया।

 क्लब के सदस्यों ने छठ पूजा के अवसर पर साफ - सफाई के साथ ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया। प्रकाश सज्जा, लाईट-माईक आदि का प्रबंध किया गया। सहायता शिविर में पूर्व मुखिया प्रभुराम मुंड़ा, प्रकाश सांडिल, क्लब के संस्थापक सदस्य दीपक कुमार, रमेश सिंह, उपेन्द्र तिवारी, तापोष सिंह, उमेश सिंह, ललन सिंह, रामू, तुलसी महतो, सुबोल महतो, राजेश सिंह, अरूण, शैलेश कुमार लाल, पुरन साहु, गब्बर, आलोक भाष्कर समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुये।

chat bot
आपका साथी