Swachh Survekshan 2021 : जमशेदपुर अक्षेस के सभी सिटी मैनेजरों को साफ-सफाई की सौंपी गई जिम्मेदारी

Swachh Survekshan 2021 . स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की तैयारियों को लेकर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने पूरे शहर में साफ-सफाई के लिए सभी सिटी मैनेजरों को अलग-अलग घटकों के अनुसार जिम्मेदारी सौंप दी है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 04:34 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 04:34 PM (IST)
Swachh Survekshan 2021 :  जमशेदपुर अक्षेस के सभी सिटी मैनेजरों को साफ-सफाई की सौंपी गई जिम्मेदारी
जमशेदपुर अक्षेस को पूरे देश में सर्वाधिक अंक लाने के लिए ही सभी सिटी मैनेजर की भागीदारी सुनिश्चित की है।

जमशेदपुर, जासं। Swachh Survekshan 2021 स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की तैयारियों को लेकर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने पूरे शहर में साफ-सफाई के लिए सभी सिटी मैनेजरों को अलग-अलग घटकों के अनुसार जिम्मेदारी सौंप दी है।

जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि सभी नगर प्रबंधकों के साथ बैठक कर विभिन्न घटकों के अनुसार जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने बताया कि इसका मकसद यह है कि स्वच्छ सर्वेक्षण के मापदंडों के अनुसार पूरे शहर के निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कर लें ताकि जमशेदपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि सिटी मैनेजर अनय राज को कदमा व बिष्टुपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही संदीप कुमार को सोनारी क्षेत्र, सोनल सिंह चौहान को बिरसानगर व गोलमुरी, रवि भारती को साकची, सिदगोड़ा व सीतारामडेरा क्षेत्र तथा जॉय गुडिया को टेल्को इलाके की जिम्मेदारी दी गई है।

सर्वाधिक अंक लाने  की कवायद

जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि शौचालय, बिजली और पानी की किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो इसके लिए शैलेश कुमार व अमित आनंद दोनों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में जमशेदपुर अक्षेस को पूरे देश में सर्वाधिक अंक लाने के लिए ही सभी सिटी मैनेजर की भागीदारी सुनिश्चित की है ताकि सभी बारी-बारी से अपने इलाके में जाकर सफाई की जायजा ले सकें और हमारा शहर पूरी तरह साफ सुथरा रह सकें।

chat bot
आपका साथी