Swachh survekshan 2020 : गुजरात के गांधीनगर को पछाड़ सातवें नंबर पर पहुंचा जमशेदपुर Jamshedpur News

गांधीनगर को जहां 5056.72 अंक मिला वहीं जमशेदपुर ने गांधीनगर से 76.48 अधिक अंक प्राप्त किया। जमशेदपुर ने कुल 5133.20 अंक प्राप्त किया।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 20 Aug 2020 08:20 PM (IST) Updated:Thu, 20 Aug 2020 08:20 PM (IST)
Swachh survekshan 2020 : गुजरात के गांधीनगर को पछाड़ सातवें नंबर पर पहुंचा जमशेदपुर Jamshedpur News
Swachh survekshan 2020 : गुजरात के गांधीनगर को पछाड़ सातवें नंबर पर पहुंचा जमशेदपुर Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता) ।  क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी व स्टील सिटी के नाम से मशहूर जमशेदपुर ने राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में गुजरात के गांधीनगर को पछाड़कर सातवें स्थान पर पहुंच गया। गांधीनगर को जहां 5056.72 अंक मिला वहीं जमशेदपुर ने गांधीनगर से 76.48 अधिक अंक प्राप्त किया। जमशेदपुर ने  कुल 5133.20 अंक प्राप्त किया। यही नहीं जमशेदपुर ने 10 लाख की जनसंख्या वाले शहरों में राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही जमशेदपुर को बेस्ट मीडियम सिटी में सिटीजन फीडबैक पुरस्कार से भी नवाजा गया। जमशेदपुर को पूरे देश में सातवें व झारखंड में पहला स्थाना पाने में कई कारण रहा है। इस सफलता के पीछे जमशेदपुर अक्षेस व जुस्को का हाथ है।

जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार व नगर निकाय के सिटी मैनेजर के अलावा अन्य कर्मचारियों की यह मेहनत का नतीजा है कि शहर ने सफलता के नया कीर्तिमान अपने नाम किया।  इसके साथ ही डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, कचरा रखने वाले डस्टबीन से मुक्ति, स़ड़क, नाला, गली मोहल्ले की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान, गीले व सूखे कचरे का निष्पादन वैज्ञानिक तरीके से करना, सफाई के लिए होटलों, स्कूलों, बाजारों, आवासीय कॉलोनी आदि के बीच स्वच्छ प्रतियोगिता का आयोजन कर पुरस्कृत करना, वाल पेंङ्क्षटग, सफाई के लिए कार्यशाला का आयोजन कर लोगों को जागरुक किया गया। जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार इस सफलता का श्रेय अपने विभाग के अलावा जुस्को को भी देना चाहते हैं।

उन्होंने जुस्को के प्रबंध निदेशक कैप्टन धनंजय मिश्रा, अरुण विद्युत, नगर प्रबंधक संदीप कुमार जोकि सफाई के लिए नोडल आफिसर नियुक्त किए गए थे, अंबुज कुमार सिंह, रविशंकर भारती, सोनल सिंह चौहान, विशाल सिंह, मणिकांत सिन्हा, हरिकांत उपाध्याय, ईश्वर राव, सौरव कुमार के अलावा सभी कर्मचारि  के महत्वपूर्ण योगदान के लिए धन्यवाद दिया। कृष्ण कुमार ने प्रशन्नता जाहिर करते हुए आम जनता से अपील की कि सिंगल यूज्ड प्लास्टिक का उपयोग न करें और शहर को सुंदर बनाने में अपना अहम योगदान दें। 

देश के 10 लाख जनसंख्या वाले टॉप 10 शहर 

शहर                मिले अंक 

1 - अंबिकापुर -  5428.31

2 - मैसूर       - 5298.61

3 - नई दिल्ली - 5193.27

4 - चंद्रपुर     - 5178.93

5 - खरगौन    - 5158.36

chat bot
आपका साथी