पत्‍नी के साथ कर डाली ऐसी हैवानियत, खोज रही पुलिस Jamshedpur News

गोविंदपुर थाना के गायत्री नगर इलाके में एक महिला के साथ उसके पति ने न केवल अप्राकृतिक यौनाचार किया बल्कि मारपीटकर उसे घर से भी निकाल दिया।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 04:56 PM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 04:56 PM (IST)
पत्‍नी के साथ कर डाली ऐसी हैवानियत, खोज रही पुलिस Jamshedpur News
पत्‍नी के साथ कर डाली ऐसी हैवानियत, खोज रही पुलिस Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। इस घटना को सुननेवाले यही बोल रहे हैं- ऐसा भी होता है क्‍या। कोई किसी के साथ ऐसा कैसे कर सकता है। इस मामले में तो पत्‍नी के साथ पति ने ऐसी हैवानियत कर दी कि मामला थाने पहुंच गया। अब पुलिस एफआइआर दर्ज कर आरोपित पति को खोज रही है।

मामला गोविंदपुर थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र के गायत्री नगर इलाके में एक महिला के साथ उसके पति ने अप्राकृतिक यौनाचार किया है। इस कृत्‍य का विरोध किया जाना भी महिला के लिए आफत बन गया। विरोध करने पर पति ने महिला के साथ जमकर मारपीट भी की। उसे इतना पीटा कि इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पति के खिलाफ गोविंदपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

 महिला का विवाह गायत्री नगर के ही गोविंद तिवारी के साथ हुआ था। महिला ने पुलिस को बताया गोविंद तिवारी ने रविवार को उस पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दबाव डाला। मना करने पर जबरदस्ती अप्राकृतिक यौनाचार किया।

इतने पर भी उसकी हैवानियत खत्‍म नहीं हुई और उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला का कहना है कि उसके पति पहले भी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता रहा है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर गोविंदपुर थाने में अप्राकृतिक यौनाचार करने और दहेज के लिए मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है। थाने की पुलिस आरोपित पति की तलाश में है। 

chat bot
आपका साथी