Chaibasa Accident: दिव्यांग शिविर से ट्राई साईकिल लेकर गांव लौट रहे छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत, अन्य दो छात्र भी गंभीर रुप से घायल

हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कुईड़ा गांव के पास भारी वाहन की चपेट में आने से तीन स्कूली छात्र गंभीर रुप से घायल हो गये। इनमें से एक छात्र की मौत हो गई। तीनों छात्र हाटगम्हरिया में आयोजित शिविर से ट्राई साईकिल प्राप्त कर घर जा रहे जा रहे थे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 09:43 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 09:43 PM (IST)
Chaibasa Accident: दिव्यांग शिविर से ट्राई साईकिल लेकर गांव लौट रहे छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत, अन्य दो छात्र भी गंभीर रुप से घायल
दुर्घटना की सूचना के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग। जागरण

संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के हाटगम्हरिया - जैंतगढ़ मुख्य मार्ग स्थित हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कुईड़ा गांव के पास एक भारी वाहन की चपेट में आने से तीन स्कूली छात्र गंभीर रुप से घायल हो गये। इनमें से एक छात्र की मौत हो गई। घटना मंगलवार लगभग ढेड़ बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों छात्र मंगलवार को हाटगम्हरिया प्रखंड कार्यालय में आयोजित शिविर से ट्राई साईकिल प्राप्त कर घर जा रहे जा रहे थे।

दिव्यांग छात्र को कुईड़ा स्थित गिट्टी फैक्ट्री के पास ट्रक ने रौंद दिया। जिसमें बागेयाबेड़ा निवासी दिव्यांग पुस्तम लागुरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। दूसरा छात्र सुनील लागुरी का पैर टूट गया। वही स्कूल से घर जा रहे छात्र जितेन्द्र हेम्ब्रम का पैर टूटा व अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आयी है। सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए सदर हॉस्पीटल चाईबासा रेफर कर दिया गया।

प्रखंड कार्यालय में किया गया था दिव्यांग शिविर का आयोजन

जानकारी हो कि मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में दिव्यांग का शिविर आयोजन किया गया था जिसमें प्रखंड के सभी पंचायतों से दिव्यांग आए हुए थे। सभी दिव्यांग को उनके हिसाब से ट्राई साईकिल, बैसाखी, व्हील चेयर आदि वितरण किया गया था। छात्र साईकिल लेकर घर के लिए रवाना हुए। तभी मुख्य बाजार से कुछ ही दूरी पहुंचने के बाद चाईबासा की ओर से आ रहे ट्रक ने सभी को रौंद डाला। इस घटना की सूचना मिलते ही शिविर में उपस्थित लोग हाटगम्हरिया हॉस्पीटल की ओर दौड़ पड़े। चारों ओर लोगों की भीड़ लग गयी। घटना इतनी भयावह थी कि साईकिल के नाम पर दिव्यांग को अपना जान गंवाना पड़ी जैसे करुणाभरी आवाज भी लोगों के मन में आने लगी। बताया जा रहा कि सड़क पर तीन ट्रक काफी तेज रफ्तार जा रही थी। जिसमें एक ट्रक ने घटना को अंजाम दिया। जैसे ही घटना हुई ट्रक काफी तेज रफ्तार से चालक जैंतगढ़ की तरह भगा ले गया।

पुलिस ने दौडा कर ट्रक चालकों को पकडा

घटना की खबर मिलते ही हाटगम्हरिया थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने पुलिस की गश्ती वाहन से सभी ट्रकों को दौड़ाया। वही जगन्नाथपुर पुलिस को जैंतगढ़ में चेकपोस्ट लगाने की सूचना दी गई। जिसके बाद थाना प्रभारी यशराज सिंह के निर्देश पर जैंतगढ़ पर चेकपोस्ट लगाकर सभी वाहन को रोका गया। वही घटना को अंजाम देकर भाग रहे तीनों ट्रक को जैतगड़ पेट्रोल पंप के पास छोड़कर चालक के भागने के दौरान चालकों को पुलिस ने पकड़ लिया। इधर, थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने बताया कि घटना को एक ट्रक ने अंजाम दिया है। बाकी दो ट्रक तेज रफ्तार से चालक द्वारा चलाया जा रहा था। सभी को ट्रक को व चालक को पकड़ लिया गया है। दोनों घायल कुमारडुंगी व सियालजोड़ा के रहनेवाले बताये जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी