Weather Update : लॉकडाउन में मौसम लिख रहा खुशनुमा दास्तान, जानिए अगले साल दिन कैसा रहेगा मिजाज

Weather Update. लॉकडाउन में मौसम में हुए बदलाव की वजह से गर्मी पर ब्रेक लगा हुआ है। जानिए अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 06 May 2020 01:02 PM (IST) Updated:Wed, 06 May 2020 01:02 PM (IST)
Weather Update : लॉकडाउन में मौसम लिख रहा खुशनुमा दास्तान, जानिए अगले साल दिन कैसा रहेगा मिजाज
Weather Update : लॉकडाउन में मौसम लिख रहा खुशनुमा दास्तान, जानिए अगले साल दिन कैसा रहेगा मिजाज

जमशेदपुर, जासं। Weather Update मई महीने का पहला सप्ताह चल रहा है और गर्मी है कि इस वर्ष आना ही नहीं चाह रही है। लॉकडाउन में मौसम में हुए बदलाव की वजह से गर्मी पर ब्रेक लगा हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पिछले साल की तुलना में तापमान में गिरावट आई है।

जमशेदपुर शहर का तापमान अप्रैल माह में ही 40 डिग्री रहता था, लेकिन 15 अप्रैल से लेकर अबतक शहर का तापमान औसतन 32 डिग्री रह रहा है। अगर मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो पिछले दस साल में इस बार सबसे कम तापमान दर्ज किया जा रहा है।  शहर में कल कारखाने बंद है। सड़कों पर से वाहन नदारद है। लोग घरों में बंद है। ऐसे में तापमान में कमी का सबसे बड़ा कारक कम कार्बन उत्सर्जन है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के पैटर्न में बदलाव देखने को मिल रहा है। पर्यावरणविदों का मानना है कि लॉकडाउन का असर के कारण तापमान में कमी महसूस की जा रही है। 

बदलाव की दो वजहें

बदलाव की दो वजह है। पहला यह कि शहर और आसपास के क्षेत्र में 75 प्रतिशत वाहन एक माह से अधिक समय से बंद हैं। कल-कारखाने बंद हैं। व्यावसायिक स्थल बंद होने से जेनरेटर और एयर कंडीशन भी शांत पड़ा है। यही कारण है कि कार्बन उत्सर्जन 60 से 70 प्रतिशत तक घट गया है। वायुमंडल में कार्बन डाई आक्साइड की मात्रा घटने से ग्रीन हाउस प्रभाव भी घटा है। यही कारण है कि अन्य वर्षों की अपेक्षा इस बार गर्मी कम महसूस की जा रही है। दूसरा कारण यह है कि प्रदूषण कम होने के कारण पश्चिमी विक्षोभ का पैटर्न बदल रहा है। पहले मार्च माह तक पश्चिमी विक्षोभ आता था, लेकिन इस साल मई माह में भी इसका असर देखा जा रहा है। यही कारण है कि अप्रैल व मई महीने में समय-समय पर बारिश हो रही है। 

राज्य में प्री मानसून शुरू

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य में प्री-मानसून शुरू हो चुका है। इस वर्ष इसका असर कुछ अधिक देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण पूरे झारखंड में मौसम का मिजाज फिर से बदला है। मौसम पूर्वानुमान में पूरे प्रदेश में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान राज्य के कई जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान लगाया गया है। वैसे शहर और आसपास के क्षेत्र में आने वाले पूरे सप्ताह में बादल छाए रहेंगे।

औसत से कम है तापमान

लौहनगरी में मई माह का तापमान पिछले दस वर्षो में सबसे कम है। अप्रैल के बाद अब मई माह में भी शहर का तापमान औसत से कम दर्ज की जा रही है। ऐसा वातावरण में प्रदूषण की मात्रा घटने के कारण हो रहा है। मई के पहले सप्ताह में अब तक शहर का तापमान सामान्य नहीं रहा। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.0 और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.0 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस कम है। दिन चढऩे के साथ तापमान बढ़ता जाता है, वहीं दोपहर बाद तापमान में गिरावट होना शुरू हो जाता है। वैसे मौसम साफ रहने के कारण शहर का अधिकतम तापमान सोमवार की तुलना में 3.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है।

ओवरऑल रिकार्ड:1958 में जमशेदपुर में मई माह में अधिकतम तापमान 46.6 था, जो अबतक का रिकार्ड है। 

पिछले दस वर्षो का मई माह का अधिकतम तापमान 2010  -  43.9 2011  -  42.3 2012  -  44.7 2013  -  45.8 2014  -  43.4 2015  -  44.8 2016  -  44.6 2017  -  42.4 2018  -  40.8 2019  -  43.4 2020 (अबतक)-32 (औसत)

मई माह का अधिकतम तापमान 01  -  35.2 02  -  32.6 03  -  35.0 04  -  32.2 05  -  36.0

अगले सात दिन तक कैसा रहेगा मौसम

तिथि- तापमान-बारिश की स्थिति 6 मई-35-बारिश होने की संभावना 7 मई-35-बारिश होने की संभावना 8 मई-36 -बारिश होने की संभावना 9 मई-36-आसमान में बादल रहेंगे 10 मई-35-आसमान में बादल रहेंगे 11 मई-33-बारिश होने की संभावना

chat bot
आपका साथी