एलएफएस की संकिता को मॉडलिंग में देश में तीसरा स्थान Jamshedpur News

इंडिया नेकस्ट मास्टर क्विज-2020 प्रतियोगिता में टेल्को एलएफएस की छात्रा संकिता गुहा को पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। संकिता अपने मॉडलिंग के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर अपने शहर व स्कूल का नाम रोशन किया है। इनके पिता सुब्रता गुहा टाटा...

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sat, 14 Nov 2020 11:24 AM (IST) Updated:Sat, 14 Nov 2020 11:24 AM (IST)
एलएफएस की संकिता को मॉडलिंग में देश में तीसरा स्थान Jamshedpur News
एलएफएस की संकिता को मॉडलिंग में देश में तीसरा स्थान। जागरण

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता) । इंडिया नेकस्ट मास्टर क्विज-2020 प्रतियोगिता में टेल्को एलएफएस की छात्रा संकिता गुहा को पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। संकिता अपने मॉडलिंग के क्षेत्र में  बेहतर प्रदर्शन कर अपने शहर व स्कूल का नाम रोशन किया है। इनके पिता सुब्रता गुहा टाटा मोटर्स के कर्मचारी हैं, जो अपनी बेटी की सफलता का श्रेय उसकी परिश्रम व लगन को दे रहे हैं। उन्होेंने कहा है कि उनकी बेटी को बचपन से ही माॅडलिंग के क्षेत्र में काफी दिलचस्पी है। वह इस क्षेत्र में और आगे जाना चाहती है, जिससे वह देश के साथ-साथ विदेशों में भी अपना परचम फहरा सके।

संकिता ने बताया कि दो दिन पूर्व जूम एप के जरिए मास्टर क्विज का ऑनलाइन ग्रांड फिनाले हुआ था, जिसमें पूरे देश से 100 बच्चों का ही चयन हो पाया। उससे पूर्व ऑनलाइन ऑडिशन किया गया था, जिसमें पूरे भारत के विभिन्न क्षेत्रों से 25 हजार बच्चे शामिल हुए थे। इस क्विज प्रतियोगिता में मॉडलिंग के अलावे डांस, गायन, डिजाइन शामिल था। विभिन्न श्रेणियों में बंटे इस प्रतियोगिता में बच्चों को अपना हुनर दिखाना था, जिसमें एक सौ बच्चे चयनित हुए थे।

उसमें माॅडलिंग की श्रेणी में संकिता को सेकेंड रनरअप तृतीय का खिताब प्राप्त हुआ है। बहुत जल्द  प्रतियोगिता में अव्वल होने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। पहले उन्हें ऑनलाइन प्रमाण पत्र  मिलेगा फिर ट्राफी व मेडल से भी नवाजा जाएगा।े

chat bot
आपका साथी