घोड़ाबांधा में पांच हजार श्रद्धालु ग्रहण करेंगे महाप्रसाद

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : सांई परिवार विश्व सेवा संस्थान का स्थापना दिवस महोत्सव दो जून को घ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Jun 2018 06:00 AM (IST) Updated:Fri, 01 Jun 2018 06:00 AM (IST)
घोड़ाबांधा में पांच हजार श्रद्धालु ग्रहण करेंगे महाप्रसाद
घोड़ाबांधा में पांच हजार श्रद्धालु ग्रहण करेंगे महाप्रसाद

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : सांई परिवार विश्व सेवा संस्थान का स्थापना दिवस महोत्सव दो जून को घोड़ाबाधा स्थित टेल्को मंदिर परिसर के श्री सांईनाथ देवस्थानम में मनाया जाएगा। इस महोत्सव में कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसे लेकर संस्थान की पूरी तैयारी है।

सांई परिवार विश्व सेवा संस्थान के कुमार ने साकची के एक होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस कार्यक्रम में हजारो श्रद्धालु शामिल होंगे। पांच हजार श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था है जो दोपहर बाद एक बजे से तीन बजे तक बाटी जाएगी। इस दौरान दक्षिण भारत के मंदिरों की तर्ज पर आध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के कलाकार नादस्वरम पेश करेंगे।

----

समारोह में बाटे जाएंगे भाग्यशाली कूपन

स्थापना दिवस महोत्सव में भक्तों के बीच सुबह से ही भाग्यशाली कूपन बाटे जाएंगे। भरे गए कूपन में कार्यक्रम के अंत में दो पर्ची निकाली जाएगी। इनमें से एक पर्ची पर संस्थान की तरफ से शिरडी की यात्रा मुफ्त कराई जाएगी।

----

मनाया जा रहा समाधि शताब्दी वर्ष

राजीव कुमार ने बताया कि संस्थान पिछले साल अक्टूबर से इस साल 15 अक्टूबर तक समाधि शताब्दी वर्ष मना रहा है। इस मौके पर पूजा अनुष्ठान एवं अन्य सेवा कार्यक्रम हो रहे हैं। इसके अलावा अन्नदान, स्वास्थ्य, रक्तदान आदि शिविर लगाए जा रहे हैं। चित्राकन एवं अन्य प्रतियोगिताएं भी हो रही हैं। 15 अक्टूबर तक व्हीलचेयर का वितरण भी किया जाएगा।

-----

हर गुरुवार को चल रहा भंडारा

हर गुरुवार को रात में पालकी यात्रा के बाद भंडारा की व्यवस्था है। श्री सांईनाथ देवस्थानम के प्रागण में श्री शिवालय का निर्माण अंतिम चरण में है। 200 वर्गफीट क्षेत्रफल में बन रहे मंदिर में शिवलिंग, गणपति, राम दरबार, बजरंगबली, राधा कृष्ण, शेरावाली, चित्रगुप्त जी महाराज आदि की प्रतिमाओं को स्थापित किया जाएगा। 1000 वर्ग फीट क्षेत्रफल में एक भंडारगृह कक्ष भी बनाया जा रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनूप रंजन, डॉक्टर मनोज कुमार सिन्हा, विशेश्वर दयाल, राम प्रकाश पाडे, शैलेंद्र कुमार मिश्र, राज किशोर साहू, उदय भास्कर, नूतन कुमारी, लक्ष्मीनारायण, जितेंद्र राय ,विजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

--

कब क्या कार्यक्रम

- सुबह 5.30 बजे- काकड़

- 7.30 बजे से 11.00 बजे तक- हवन

- दोपहर 12 बजे- मध्यान्ह आरती

- 12.30 बजे-सांई भजन संध्या

- शाम 4.00 बजे- बाबा की पालकी यात्रा

- शाम 6.00 बजे-धूप आरती

- शाम 6.30 बजे-प्रेम अग्रवाल द्वारा भजन

- रात 10.00 बजे-सेज आरती

chat bot
आपका साथी