मुकेश अंबानी को टक्कर दे रही रतन टाटा की यह आईटी कंपनी, बनेगी देश की सबसे बड़ी कंपनी

नमक से लेकर सॉफ्टवेयर बनाने वाली टाटा समूह की यह आईटी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी को सीधी चुनौती दे रही है। अगर मार्केट कैप की बात करें तो दोनों के बीच बस 32 हजार करोड़ का ही अंतर है।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Thu, 02 Sep 2021 06:00 AM (IST) Updated:Thu, 02 Sep 2021 06:34 PM (IST)
मुकेश अंबानी को टक्कर दे रही रतन टाटा की यह आईटी कंपनी, बनेगी देश की सबसे बड़ी कंपनी
मुकेश अंबानी को टक्कर दे रही रतन टाटा की यह आईटी कंपनी

जमशेदपुर : टाटा ग्रुप की देश की सबसे बड़ी आइटी कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) अब देश की सबसे बड़ी कंपनी बन सकती है। टीसीएस ने शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर कड़ी टक्कर दे दी है। सिर्फ टक्कर नहीं बल्कि अब दोनों कंपनियों का मार्केट 14 लाख करोड़ के पार चला गया है। जमशेदपुर के शेयर होल्डर्स भी इससे काफी खुश है।

मार्केट कैप में 32 हजार करोड़ का अंतर

जिन्होंने भी टीसीएस का शेयर खरीदा है वे नंबर वन कंपनी का दर्जा जल्द से जल्द पा लेना चाहते हैं। दोनों कंपनी के मार्केट कैप में 32 हजार करोड़ रुपए का अंतर रह गया है। अगर गुरुवार को भी टीसीएस के शेयरों में तेजी देखने को मिलती है तो टीसीएस मार्केट कैप के लिहाज से सबसे बड़ी कंपनी बन सकती है। स्थानीय टीसीएस कर्मचारियों में भी हर्ष का माहौल व्याप्त है। दिन भर इसे लेकर स्थानीय कार्यालय में गहमा गहमी रही।

टीसीएस के शेयर सर्वोच्च शिखर पर

टीसीएस के शेयरों में काफी तेजी देखने को मिली और बाजार बंद होने तक कंपनी के शेयर 2.30 फीसदी की तेजी के साथ 3786.55 रुपए पर बंद हुआ। कारोबारी स्‍तर के दौरान कंपनी के शेयर 3802.95 रुपए के साथ रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया, जबकि कंपनी के शेयर 3703 रुपए पर खुले थे। इसके एक दिन पहल पहले कंपनी के शेयर 3701.40 रुपए पर बंद हुए थे। वहीं दूसरी ओर मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्टी के शेयर कारोबारी दिन में सपाट स्तर पर बंद हुए। रिलायंस के शेयर में 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 2259.30 रुपए पर बंद हुए। कारोबारी दिन में कंपनी का शेयर 2283 रुपए पर था। वहीं सोमवार को कंपनी का शेयर 2270 रुपए पर बंद हुआ था।

सुपर ऐप बनाने की तैयारी में टाटा समूह

उधर रिटेल सेक्टर में भी रतन टाटा एशिया के सबसे धनी उद्योगपति मुकेश अंबानी को टक्कर देने की तैयारी कर रहे हैं। टाटा समूह सुपर एक ऐसा सुपर ऐप बना रहा है, जिसमें नमक से लेकर हवाई जहाज का टिकट तक मिलेगा। 

chat bot
आपका साथी