अभाविप के खिलाफ एकजुट हुए छात्र संगठन, निकाली रैली

ग्रेजुएट कॉलेज गेट के सामने एआइडीएसओ (ऑल इंडिया डेमोक्रटि स्टूडेंट आर्गनाइजेशन के छात्रों ने जताया विरोध।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 06:01 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 06:01 PM (IST)
अभाविप के खिलाफ एकजुट हुए छात्र संगठन, निकाली रैली
अभाविप के खिलाफ एकजुट हुए छात्र संगठन, निकाली रैली

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : ग्रेजुएट कॉलेज गेट के सामने एआइडीएसओ (ऑल इंडिया डेमोक्रटिव स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन) और अभाविप (अभाविप) के बीच हुए संघर्ष तथा अभाविप द्वारा एआइडीएसओ की रैली में शामिल कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में छात्र संगठनों ने रैली निकाली। यह रैली साकची आमबगान से निकलकर एसएसपी कार्यालय तक पहुंची। रैली में शामिल सभी छात्र संगठन के पदाधिकारी अभाविप कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। एसएसपी कार्यालय को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि 19 सितंबर को ग्रेजुएट कॉलेज से सटे कोल्हान विश्वविद्यालय के शाखा कार्यालय में एआईडीएसओ के शातिपूर्ण आदोलन पर अभाविप के कार्यकर्ताओं द्वारा नियोजित तरीके से हमला कर छात्र-छात्राओं पर लाठी-डंडे से हमला किया। एसएसपी की अनुपस्थिति में सिटी एसपी प्रभात कुमार को सौंपा गया तथा वीडियो फुटेज भी उपलब्ध कराया गया। सिटी एसपी ने उचित कानूनी कार्रवाई करने का भरोसा छात्र संगठनों को दिया। इस रैली में एआइडीएसओ के प्रदेश सचिव समर महतो ने कहा यह हमला सिर्फ कुछ छात्रों पर नहीं था बल्कि मौलिक अधिकार पर था। इस कारण सभी छात्र संगठन अभाविप के खिलाफ एकजुट है। अभाविप संवैधानिक अधिकारों को खत्म कर देना चाहता है। इस कारण 19 सितंबर की घटना को जानबूझकर उनके द्वारा अंजाम दिया गया। जेएनयू में भी इसी तरह की घटनाएं अभाविप के द्वारा रोजाना की जा रही है। इसी का प्रतिवाद वे लोग कर रहे हैं। इस रैली में मुख्य रूप से एआइडीएसओ की प्रदेश अध्यक्ष आशारानी पाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष सोहन महतो, जिला अध्यक्ष रिंकी बंसरियर, जिला सचिव युधिष्टिर कुमार, एनएसयूआई की जिला अध्यक्ष रोज तिर्की, जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज अध्यक्ष कमल अग्रवाल, प्रशात, सरोज, आजसू के केंद्रीय सचिव दिनेश कश्यप, कोल्हान अध्यक्ष सुनील हेंब्रम, झारखंड छात्र मोर्चा के कोल्हान सचिव पप्पू यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष सरफराज, नगर अध्यक्ष प्रेम प्रकाश दुबे, स्टूडेंट इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन के गौहर रजा, छात्र आजसू के कोल्हन अध्यक्ष हेमंत पाठक, ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन के सुशात सरकार, यूथ काग्रेस के जिला अध्यक्ष परितोष सिंह, संजीव रंजन, ऑल इंडिया महिला सास्कृतिक संगठन चंदना बनर्जी सहित कई सदस्य व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी