राज ने खिलाया जीत का कमल

कार्तिक मुखी व राज मुखी के बेहतरीन गोलों की बदौलत राजकमल क्लब ने डोबो संग्राम संघ को 2-1 से हरा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Jun 2018 07:21 PM (IST) Updated:Mon, 11 Jun 2018 07:21 PM (IST)
राज ने खिलाया जीत का कमल
राज ने खिलाया जीत का कमल

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : कार्तिक मुखी व राज मुखी के बेहतरीन गोलों की बदौलत राजकमल क्लब ने जमशेदपुर स्पोर्टिग एसोसिएशन के तत्वावधान में आर्मरी ग्राउंड में खेले गए ए डिवीजन लीग के एक मुकाबले में डोबो संग्राम संघ को 2-1 से पराजित कर दिया।

मैदान में उतरते ही राजकमल क्लब ने आक्रामक शुरुआत की। डोबो संग्राम इस अप्रत्याशित हमले के लिए तैयार नहीं थी। खेल के चौथे मिनट में ही कार्तिक मुखी ने साथी खिलाड़ी द्वारा दिए गए पास को गोल में तब्दील कर डोबो को सन्न कर दिया। गोल खाकर बौखलाई डोबो की सेना ने जवाबी हमला किया, लेकिन वह मजबूत रक्षा पंक्ति को भेद पाने में असफल रही। उधर, शुरुआती सफलता से उत्साहित राजकमल क्लब ने दमदार हमला किया। लगातार प्रयास ने एक बार फिर सफलता हाथ लगी। खेल के 26वें मिनट में राज मुखी ने शानदार गोल कर राजकमल क्लब को 2-0 से बढ़त दिला दी। मध्यांतर के बाद डोबो संग्राम ने अपनी रणनीति में बदलाव किया। एक बार फिर सामूहिक प्रयास किया और इस बार सफलता लेकर ही टीम वापस लौटी। खेल के 57वें मिनट में चुन्नू मुर्मू ने शानदार गोल कर राजकमल के बढ़त के अंतर को पाटने का प्रयास किया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच जबरस्त टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत तक किसी को सफलता नहीं मिली।

रफ प्ले के लिए रेफरी ने डोबो के सदानंद महतो को 36वें मिनट में तथा राजकमल क्लब के करण मुखी को 38वें मिनट में व राज मुखी को 69वें मिनट में चेतावनी स्वरूप पीला कार्ड दिखाया। मैच के रेफरी सरकार सोरेन, प्रेम दास, प्यारा सरदार व ओमप्रकाश करुआ थे।

chat bot
आपका साथी