श्रमिकों को बोकारो ले जा रही ट्रेन टाटानगर भी आई

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के चित्तूर स्टेशन से बोकारो के लिए चली ट्रेन 23-24 मई की दरम्यानी रात टाटानगर स्टेशन पर पहुंची। इस श्रमिक स्पेशल ट्रेन से टाटानगर में 171 श्रमिकों को उतारा गया। वहीं टाटानगर में ट्रेन के रुकने से बोकारो जा रहे श्रमिक खुश हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 05:22 AM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 05:22 AM (IST)
श्रमिकों को बोकारो ले जा रही ट्रेन टाटानगर भी आई
श्रमिकों को बोकारो ले जा रही ट्रेन टाटानगर भी आई

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के चित्तूर स्टेशन से बोकारो के लिए चली ट्रेन 23-24 मई की दरम्यानी रात टाटानगर स्टेशन पर पहुंची। इस श्रमिक स्पेशल ट्रेन से टाटानगर में 171 श्रमिकों को उतारा गया। वहीं टाटानगर में ट्रेन के रुकने से बोकारो जा रहे श्रमिक खुश हो गए। लेकिन जैसे ही उन्हें जानकारी मिली कि यह स्टेशन बोकारो नहीं बल्कि टाटानगर है तो वे मायूस हो गए। ट्रेन से 1602 किलोमीटर का सफर तय कर रहे श्रमिक परेशान हो गए। वे 32 से 33 घटे से सफर करते हुए थक गए थे।

श्रमिकों को उतारने के लिए ट्रेन को टाटानगर स्टेशन में आधा घटे तक रोक कर रखा गया। इस दौरान बोकारो जा रहे श्रमिकों को स्टेशन पर उतरने नहीं दिया गया। कोच के दरवाजे लॉक थे। ट्रेन सीधे बोकारो नहीं जाकर हिजली, झारसुगुड़ा होते हुए टाटानगर स्टेशन पहुंची थी। इस ट्रेन में पूर्वी, पश्चिमी व सरायकेला खरसावा के 171 श्रमिकों को टाटानगर में उतारा गया। ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन होने की सूचना पूर्व में टाटानगर के आपरेटिंग विभाग को नहीं दी गई थी। स्टेशन पहुंचने से तीन घटे पहले फोन कर सूचित कर दिया गया कि ट्रेन श्रमिकों को लेकर टाटानगर आ रही है। इसके बाद रेलवे के अधिकारी सक्रिय हुए। ट्रेन के आने से पहले ही जिला प्रशासन के अधिकारी भी स्टेशन पहुंचे। चक्रधरपुर निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि किसी तरह ट्रेन में रजिस्ट्रेशन हुआ। जिसके बाद वह ट्रेन में सवार हो पाया। उधर, बोकारो जाने वाले मजदूरों को बुरा हाल था। कोच के पंखे भी काम नहीं कर रहे थे। गर्मी के कारण श्रमिक परेशान हो रहे थे।

-----

जाच रिपोर्ट की कापी लेकर उतरे थे श्रमिक

आध्र प्रदेश से टाटानगर पहुंचे श्रमिक कोरोना टेस्ट रिपोर्ट की कापी लेकर उतरे थे। इसके बाद उनकी थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद स्टेशन परिसर के बाहर खड़ी बस से उन्हें गंतव्य तक पहुंचाया गया।

--

श्रमिकों को राशन उपलब्ध कराया गया

टाटानगर स्टेशन में ट्रेन के पहुंचने पर साउथ इस्टर्न रेलवे वुमेंस वेलफेयर अर्गानाइजेशन (एसईआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ) की ओर से राशन व खाने का पैकेट उपलब्ध कराया गया।

chat bot
आपका साथी