Jharkhand Assembly Election 2019 : जन आशीर्वाद यात्रा में रघुवर को मिला सरयू का साथ

मानगो चौक से डिमना चौक तक रघुवर व सरयू राय एकसाथ ही यात्रा वाहन में गए। इसके बड़े मायने हैं। शनिवार को सरायकेला में अर्जुन मुंडा भी रघुवर के साथ इसी वाहन में यात्रा करेंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 28 Sep 2019 08:24 AM (IST) Updated:Sat, 28 Sep 2019 08:24 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 : जन आशीर्वाद यात्रा में रघुवर को मिला सरयू का साथ
Jharkhand Assembly Election 2019 : जन आशीर्वाद यात्रा में रघुवर को मिला सरयू का साथ

जमशेदपुर, विश्‍वजीत भट्ट। पांच वर्षो के शासन में सूबे में अभूतपूर्व विकास के दावों से मुख्यमंत्री रघुवर दास कोल्हान की चुनावी जमीन को ‘तपा’ रहे हैं। माध्यम है जोहार जन आशीर्वाद यात्रा। यात्रा के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए वाहन में सीएम ने शुक्रवार को दूसरे दिन जमशेदपुर के मानगो चौक से पटमदा-बोड़ाम होते हुए चांडिल के चौका हाई स्कूल मैदान तक 95 किमी की यात्र की। दो अक्टूबर तक वे कोल्हान में 469 किमी की यात्र करेंगे। शुक्रवार को भी मुख्यमंत्री ने पहले तो अपनी सरकार के विकास कार्यो का बखान किया। बाद में कांग्रेस और झामुमो पर करारा प्रहार किया।

तीन धुरी को एक करने का सफल प्रयास

यात्रा ने कोल्हान की राजनीति में भाजपा की तीन धुरी रघुवर, अर्जुन मुंडा, सरयू राय को एक करने का सफल प्रयास भी किया। शुक्रवार को मानगो चौक से डिमना चौक तक रघुवर व सरयू राय एकसाथ ही यात्रा वाहन में गए। इसके बड़े मायने हैं। शनिवार को सरायकेला में अजरुन मुंडा भी रघुवर के साथ इसी वाहन में यात्रा करेंगे। इसे कोल्हान भाजपा के लिए बहुत ही शुभ संकेत माना जा रहा है।

कहने लगे ग्रामीण काश रोज आते सीएम

मुख्यमंत्री की यात्र को देखते हुए रातोंरात एनएच-32 के दो से ढाई फीट गहरे गड्ढ़ों को ईंट-पत्थर से भर दिया गया था। इसे देख स्थानीय लोग बोल उठे कि कम से कम सड़क चलने लायक तो हुई। काश मुख्यमंत्री रोज आते।

कीचड़-पानी से भरे मैदान में डटे रहे हजारों लोग

चौका हाई स्कूल मैदान बारिश के कारण कीचड़-पानी से भर गया। फिर भी हजारों लोग मैदान में डटे रहे। सीएम शाम पांच बजे पहुंचे। यहां जोरदार पुष्प वर्षा से उनका भव्य स्वागत हुआ। लगभग आधे घंटे तक मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित किया।

सीएम को देखने की होड़

यात्र के पूरे रूट में पटमदा को छोड़कर बाकी इलाकों के लोगों ने ने मुख्यमंत्री के रूप में रघुवर दास के अपने इलाके में पहली बार देखा। इसलिए मुख्यमंत्री को करीब से देखने, उनका स्वागत करने और मौका मिले तो उनसे बात करने की लालसा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही आम लोगों में भी साफ-साफ दिखी। 19 स्थानों पर यात्र वाहन रूका। सभी जगह सीएम का जोरदार स्वागत हुआ।

chat bot
आपका साथी