ASIA: सबसे अधिक पुरुषोत्तम सर्राफ व सबसे कम समय तक अध्यक्ष रहे विजय मेहता
आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की कमान सबसे लंबे समय तक पुरुषोत्तम सर्राफ ने संभाली जबकि सबसे कम समय तक उनके बाद अध्यक्ष बने विजय मेहता रहे। 1980 से लेकर लगभग 10 वर्ष तक पुरुषोत्तम सर्राफ अध्यक्ष रहे थे।
चंदन, आदित्यपुर : आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की कमान सबसे लंबे समय तक पुरुषोत्तम सर्राफ ने संभाली, जबकि सबसे कम समय तक उनके बाद अध्यक्ष बने विजय मेहता रहे। इस संबंध में एसिया के संस्थापक सदस्य सह पूर्व अध्यक्ष एसएन ठाकुर ने बताया कि शुरुआती समय में वर्ष 1980 से लेकर लगभग 10 वर्ष तक पुरुषोत्तम सर्राफ अध्यक्ष रहे थे। वहीं उनके बाद विजय मेहता अध्यक्ष बने, लेकिन दो साल का एक ही कार्यकाल पूरा किया। स्व. प्रमोद सिंह भी एक ही कार्यकाल तक अध्यक्ष रहे। शुरुआती दौर में मात्र 25 से 30 सदस्य थे। उस समय संगठन को मजबूत करने में पुरुषोतम सर्राफ की अहम भूमिका रही। यही वजह रही कि सदस्य उन्हें अध्यक्ष बनाए रखना चाहते थे। एसिया के अध्यक्ष समेत अन्य पदों का कार्यकाल दो वर्ष का होता है, जिसमें कोई पदाधिकारी दो टर्म तक अध्यक्ष रह सकता है। पहली बार इंदर अग्रवाल लगातार तीन बार अध्यक्ष बने। इसके लिए एसिया के संविधान में संशोधन किया गया था। -अबतक के अध्यक्ष1: पुरुषोत्तम सर्राफ : 10 वर्ष2: विजय मेहता : 2 वर्ष3: स्व. श्याम सुंदर गुटगुटिया : 4 वर्ष4: स्व. विक्टर सिंह : 8 वर्ष5: एसएन ठाकुर : 6 वर्ष6: स्व. प्रमोद सिंह : 2 वर्ष7: आरके सिन्हा : 2 वर्ष8 : इंदर अग्रवाल : 6 वर्ष