NH 33 : मानगो के प्रवीण सिंह ने विकास सिंह को दी नसीहत, जनहित के मुद्दे पर जनता को भरमाना ठीक नहीं

Jamshedpur Politics. भाजमो उलीडीह मंडल जनता की आंख में धूल झोंकने वाली इस सस्ती राजनीति की पोल खोलेगी। जब तक एनएच का निर्माण नहीं हो जाता तब तक स्थानीय निवासियों के साथ वृहद स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम कर आंदोलन करती रहेगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 18 Feb 2021 09:45 AM (IST) Updated:Thu, 18 Feb 2021 09:45 AM (IST)
NH 33 : मानगो के प्रवीण सिंह ने विकास सिंह को दी नसीहत, जनहित के मुद्दे पर जनता को भरमाना ठीक नहीं
प्रवीण सिंह ने कहा कि भाजपा नेता विकास सिंह जनहित के विषय पर राजनीति ना करें।

जमशेदपुर, जासं। टाटा-रांची राष्ट्रीय उच्चपथ (एनएच) में पारडीह काली मंदिर से बालीगुमा तक की हालत काफी खराब है। इसे लेकर हर राजनीतिक दल के नेता-कार्यकर्ता राजनीति कर रहे हैं। इसी बीच रविवार को विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जनता मोर्चा, उलीडीह मंडल ने बिग बाजार के पास हवन-पूजन किया था। ठीक उसी समय मानगो के ही भाजपा नेता विकास सिंह के समर्थकों ने लड्डू बांटे थे। इस पर भाजमो के उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कि भाजपा नेता विकास सिंह जनहित के विषय पर राजनीति ना करें।

प्रवीण सिंह ने कहा कि जमशेदपुर शहरी क्षेत्र से होकर गुजर रही एनएच की बालीगुमा से लेकर पारडीह चौक तक सड़क की स्थिति अत्यंत ही दयनीय है। इसकी वजह से यहां अक्सर दुर्घटना होती रहती है। भारतीय जनता मोर्चा ने इस गंभीर समस्या के लिए सड़क पर उतकर जनता के साथ आंदोलन करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, तो हवन-पूजन कर केंद्र सरकार और एनएचएआई को जगाने का प्रयास किया। उस वक्त भाजपा नेता विकास सिंह द्वारा लड्डू वितरण कर जनता को गुमराह किया गया। सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की नीयत से जनहित से जुड़े अहम विषय पर ओछी राजनीति का परिचय दिया है।

ये भी कहा

कहा कि यदि भाजपा नेता यदि इस विषय पर इतने ही गंभीर होते तो पूर्व की रघुवर सरकार के दौरान चुप क्यों बैठे थे। वर्तमान सांसद और केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के विरोध में आंदोलन क्यों नहीं करते हैं। भाजमो उलीडीह मंडल जनता की आंख में धूल झोंकने वाली इस सस्ती राजनीति की पोल खोलेगी। जब तक एनएच का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक स्थानीय निवासियों के साथ वृहद स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम कर आंदोलन करती रहेगी।

chat bot
आपका साथी