छेड़खानी कर रहा एक युवक तीन टाइगर मोबाइल जवानों पर पड़ा भारी

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बाग ए जमशेद के पास सोमवार सुबह 11 बजे छेड़खानी कर रहा एक युवक टाइगर मोबाइल के तीन जवानों पर भारी पड़ गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Sep 2019 07:52 AM (IST) Updated:Tue, 10 Sep 2019 07:52 AM (IST)
छेड़खानी कर रहा एक युवक तीन टाइगर मोबाइल जवानों पर पड़ा भारी
छेड़खानी कर रहा एक युवक तीन टाइगर मोबाइल जवानों पर पड़ा भारी

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बाग ए जमशेद के पास सोमवार सुबह 11 बजे छेड़खानी कर रहा एक युवक टाइगर मोबाइल के तीन जवानों पर भारी पड़ गया। उसने जवानों को न केवल गाली दी बल्कि उनके साथ हाथापाई भी करने लगा। इस दौरान युवक ने जवान मो. सलमान की वर्दी भी फाड़ डाली। बाद में तीनों जवान मिलकर उसकी पिटाई करने लगे और लोगों की भीड़ खड़ी होकर तमाशा देखती रही। देखते ही देखते सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। जवानों ने मारपीट करने वाले युवक को किसी तरह कब्जे में लिया। उसी रास्ते से सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट गुजर रहे थे। भीड़ देख रुक गए। युवक को सिटी पेट्रोलिंग की पुलिस को बुला सौंप दिया गया। उसे पुलिस एमजीएम अस्पताल ले गई। युवक ने संभवत शराब पी रखी थी।

---

क्या था मामला

एक युवक बाग ए जमशेद के पास से गुजर रही युवतियों को देख कर सरेआम अशोभनीय हरकत कर रहा था। करीम सिटी कॉलेज के कुछ छात्र उस रास्ते से गुजर रहे थे। उन्होंने युवक की हरकत का विरोध किया तो युवक छात्रों से ही उलझ गया। मारपीट करने लगा। इस बीच बिष्टुपुर टाइगर मोबाइल के दो जवान मौके पर पहुंचे। युवक को पकड़ने की कोशिश की। एक जवान से युवक ने मारपीट शुरू कर दी। उसने जवान से हाथापाई करते हुए उसे जमीन पर पटक दिया। यह देख दूसरा जवान उसे हटाने की कोशिश करने लगा। बावजूद युवक नहीं हटा। बेल्ट खोलकर उसकी पिटाई करने लगे। युवक उन पर भारी पड़ते रहा। इस बीच साकची टाइगर मोबाइल के जवान मो. सलमान पहुंचा। उसने युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो युवक ने उसकी वर्दी फाड़ दी।

chat bot
आपका साथी