PM Kisan : अब मोबाइल एप के जरिए भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में रजिस्ट्रेशन, पा सकते हैं 6000 रु.

PM Kisan प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत किसानों को सालाना तीन किस्तों में छह हजार रुपये दिए जा रहा हैं। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो अपने मोबाइल से ही रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह बहुत ही आसान है....

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 06:00 AM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 06:10 PM (IST)
PM Kisan : अब मोबाइल एप के जरिए भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में रजिस्ट्रेशन, पा सकते हैं 6000 रु.
अब मोबाइल एप के जरिए भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में रजिस्ट्रेशन, पा सकते हैं 6000 रु.

जमशेदपुर, जासं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के कई किसानों को फायदा होने लगा है। किसानों को छह हजार रुपए बिना झंझट के मिलने लगे हैं। यह छह हजार रुपए तीन किस्त में प्रदान की जा रही है। कोरोना काल में भी अब तक दो करोड़ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी किया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना से अब तक 12 करोड़ से अधिक किसान लाभ चुके हैं। अगर आप भी इस योजना से लाभ लेने को इच्छुक है तो आपको इसमें रजिस्ट्रेशन करना होगा।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को अब और आसान बना दिया गया है। अब मोबाइल एप के जरिए भी इसमें आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल www.pmkisan.gov.in या मोबाइल एप के जरिए आप सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसका दायरा बढ़ाने के लिए ही एनआईसी (राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र) ने मोबाइल एप को विकसित किया है। इस मोबाइल एप का नाम दिया गया है - GOI Mobile App। इस एप को Google Play Store में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।

GOI Mobile App के कई अतरिक्त फायदे हैं...

इस एप के जरिए पंजीकरण करना आसान हो गया है। इसके सहारे आधार नंबर को सुधारा तथा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसी के सहारे आप हेल्पलाइन नंबर 155261/011-24300606 को डायल कर सकते हैं। यह मोबाइल एप आपको पंजीकरण और भुगतान की स्थिति को आसानी से जाना जा सकता है।

रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले न्यू किसान पंजीकरण पर क्लिक करना होगा

पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए आप अपने नजदीकी डाकघर के सीएससी काउंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं या आधिकारिक वेब पोर्टल पर जाकर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। सबसे पहले न्यू किसान पंजीकरण पर क्लिक करना होगा।

क्लिक करते ही आधार नंबर और कैप्चा कोड को सही से दर्ज करना होगा। इसके बाद कंटिन्यू बटल पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आवेदनकर्ता किसानों को संपूर्ण विवरण भरना होगा। सारी जानकारी भरने के बाद सेव को दबाना होगा। तदुपरांत सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद ही मोबाइल एप पर आपका रजिस्ट्रेशन पूरा होगा।

chat bot
आपका साथी