सैलून व ब्यूटी पार्लर खोलने की मांगी अनुमति Jamshedpur News

शहर के सैलून व ब्यूटी पार्लर संचालक बुधवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचे उन्होंने जिला प्रशासन से सैलून व ब्यूटी पार्लर खोलने की मांग रखी।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 03 Jun 2020 05:12 PM (IST) Updated:Wed, 03 Jun 2020 05:12 PM (IST)
सैलून व ब्यूटी पार्लर खोलने की मांगी अनुमति Jamshedpur News
सैलून व ब्यूटी पार्लर खोलने की मांगी अनुमति Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। लॉकडाउन 5.0 में दुकान व बाजार खुलने के बाद सैलून व ब्‍यूटी पार्लर संचालकों की बेचैनी बढ़ गई है। लंबे समय से अपना व्‍यवसाय बंद रखने के बाद वे इस बात को लेकर परेशान हैं कि उन्‍हें अपनी दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है।

शहर के सैलून व ब्यूटी पार्लर संचालक बुधवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचे, उन्होंने जिला प्रशासन से सैलून व ब्यूटी पार्लर खोलने की मांग रखी। संचालकों का कहना था कि इससे ज्यादा संक्रमण दूसरे राज्यों में है, लेकिन वहां सलून और ब्यूटी पार्लर चल रहे हैं।

राज्य सरकार यहां क्यों नहीं अनुमति दे रही है। यदि सरकार उन्हें सैलून खोलने की अनुमति नहीं देती है, तो मुआवजा दे। प्रशासन उनके मकान मालिकों को आदेश दे कि लॉकडाउन का भाड़ा नहीं लें। उनके बच्चों की स्कूल फीस माफ की जाए। बिजली का बिल समेत जो भी सरकार का टैक्स बनता है छूट मिले। यदि ऐसा नहीं हुआ तो सैलून के हजारों कर्मचारी भुखमरी के कगार पर चले जाएंगे। जमशेदपुर सैलून संघ के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में करीब दो दर्जन संचालक शामिल थे।

chat bot
आपका साथी