शुभ कार्य से पूर्व कुम्हारों के बर्तनों का उपयोग करते हैं लोग : चंपई

पोटका प्रखंड स्थित कोगद गांव में रविवार को कुम्हार महासम्मेलन सह वार्षिक मिलन समारोह व वनभोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मंत्री चंपई सोरेन व पोटका विधायक संजीव सरदार भी शामिल हुए। मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि देश में कुम्हारों का कार्य सरहानीय है..

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 06:10 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 06:10 AM (IST)
शुभ कार्य से पूर्व कुम्हारों के बर्तनों का उपयोग करते हैं लोग : चंपई
शुभ कार्य से पूर्व कुम्हारों के बर्तनों का उपयोग करते हैं लोग : चंपई

संसू, जादूगोडा़ : पोटका प्रखंड स्थित कोगद गांव में रविवार को कुम्हार महासम्मेलन सह वार्षिक मिलन समारोह व वनभोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मंत्री चंपई सोरेन व पोटका विधायक संजीव सरदार भी शामिल हुए। मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि देश में कुम्हारों का कार्य सरहानीय है। लोग आज भी किसी शुभ कार्य से पहले कुम्हारों द्वारा बनाए मिट्टी के बर्तनों का उपयोग करते है। पूजा-पाठ में भी मिट्टी के दिए की जरूरत पड़ती है। इस देश में कुम्हारों को भूमि पुत्र के नाम से जाना जाता है। कहा, शिबू सोरेन के पुत्र हेमंत सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री हैं। इसमें कुम्हारों का अहम योगदान है। विधायक संजीव सरदार ने कुम्हारों को सम्मेलन आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अंत मे क्षेत्र के बच्चों के अच्छे रिजल्ट पर उन्हें सम्मानित किया गया, जिसमें हितेश कश्यप, तशील भकत (आइआइटी खड़गपुर में चयन), शिशिर भकत, अमिओ भकत, अमित भकत व दिशा रानी भकत शामिल थे। मौके पर झारखंडी कुंभकार एकता मंच के महासचिव रमेश मांझी, पोटका प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, महासचिव विद्या सागर दास, ग्राम प्रधान गदाधर भकत, सपन भकत, हरिशंकर भकत, निरुपमा भकत समेत कई उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गुरुचरण भकत ने किया। कुम्हार के बर्तनों से जीवनयापन कर रहे लोग : पोटका विधायक संजीव सरदार ने कहा कि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कोरोना महामारी व लाकडाउन के कारण वे लोगों तक नहीं पहुंच रहे थे। इस कार्यक्रम के माध्यम से वे लोगों के बीच उपस्थित हैं। कहा, किसान अन्न दाता हैं। कुम्हार के बर्तनों से लोग अपना जीवनयापन कर रहे हैं। हालांकि अभी लोग स्टील के बर्तनों में भोजन पका रहे हैं। परंतु पहले यह स्टील नहीं था। माटीकला कुंभकार प्रगतिशील समिति ने जरूरतमंदों को दी राहत सामग्री : प्रखंड अंतर्गत कुंभकर प्रगतिशील समिति एवं माटी कला भवन घाटशिला के सौजन्य से रविवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान समारोह को संबोधित करते हुए समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जगदीश भकत ने कहा आज समिति और माटी कला भवन के संयुक्त प्रयास से आमाईनगर,ऊपरबांधा,कदमडीह गांव में बसवास कर रहे जरूरतमंद वरिष्ठ जनों के बीच एक सौ कंबल का वितरण की गई समय-समय पर कुंभकार बहुल गांव में जरूरत अनुसार समिति के तत्वावधान में सामग्रियों का वितरण किया जाता रहा है माटी कला भवन में विद्यार्थियों के लिए मुफ्त में रहने का व्यवस्था की गई है। शिक्षा को आगे लेकर जाने के लिए समिति हमेशा प्रयासरत है वितरण समारोह में साधु चरण पाल,उपेंद्रनाथ भकत ,हेमंत कुमार भकत, अनिल कुमार भकत, डाक्टर मिहिर कुमार भकत, राजश्री भकत ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में मुख्य रूप से विशेश्वर भकत,धीरज भकत, राहुल भकत, जयंत बेरा, सागर भकत, बलराम भकत, तापस भकत, नंदन कुंडू, हरप्रसाद भकत, कौशिक भकत मुख्य रूप से उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी