पैटर्न बदला, आठवीं बोर्ड में अब तीन पेपर; ये रही पूरी जानकारी Jamshedpur News

झारखंड में आठवीं बोर्ड में अब तीन पेपर होंगे। शिक्षा विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किया है। 100 अंक विद्यालय की ओर से दिए जाएंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 30 Nov 2019 05:31 PM (IST) Updated:Sun, 01 Dec 2019 06:05 PM (IST)
पैटर्न बदला, आठवीं बोर्ड में अब तीन पेपर; ये रही पूरी जानकारी Jamshedpur News
पैटर्न बदला, आठवीं बोर्ड में अब तीन पेपर; ये रही पूरी जानकारी Jamshedpur News

रांची/जमशेदपुर, जेएनएन। आठवीं बोर्ड की परीक्षा का पैटर्न बदला गया है। एक के स्थान पर अब तीन पेपर होंगे, जिसमें दो की परीक्षा होगी और एक का विद्यालय स्तर पर मूल्यांकन किया जाएगा। तीनों पेपर 400 अंकों के होंगे। पहले एक पेपर की परीक्षा 100 अंक की होती थी।

पहले पांच विषयों की परीक्षा होती थी। स्कूली शिक्षा एवंं साक्षरता विभाग ने नए पैटर्न को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव एपी सिंह ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल को नए पैटर्न के अनुसार परीक्षा आयोजित करने को कहा है। परीक्षा मेंं पहले की तरह सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। 400 अंकों में 300 अंकों की परीक्षा होगी जबकि 100 अंक विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के विभिन्न स्तर पर मूल्यांकन पर दिए जाएंगे। 

क्षेत्रीय भाषा की भी परीक्षा

तीन पेपर में पेपर वन व टू 150-150 अंकों के तथा पेपर थ्री 100 अंकों के होंगे। पेपर वन में ङ्क्षहदी, अंग्रेजी व संस्कृत/उर्दू/क्षेत्रीय भाषा 50-50 अंकों की और पेपर टू में गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 50-50 अंकों की होगी। पेपर तीन के तहत 40 अंक छात्र-छात्रा की उपस्थिति पर मिलेगा। इसी तरह 40 अंक झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा आयोजित परीक्षा एफए-1, 2, 3, 4 एवं एसए-1 के प्रदर्शन पर दिया जाएगा। बाल संसद में सहभागिता, विद्यालय स्वच्छता/हैंड वाशिंग/ किचन गार्डेन एवं मध्याह्न भोजन में सहयोग के स्तर पर 10 अंक निर्धारित है। इसके अलावा 5 अंक प्रखंड स्तर पर पुरस्कार (वाद-विवाद प्रतियोगिता/क्विज/स्वच्छता संबंधी कार्यकलाप) तथा 5 अंक खेलकूद के आधार पर है। 

परीक्षा 10वीं व 12वीं वाले सेंटर पर

शिक्षा सचिव ने कहा है कि परीक्षा सामान्यत उन्हीं केंद्रों पर हो जो 10वीं व 12वीं परीक्षा के लिए चिह्नित है। इसके साथ ही इस बात का ध्यान जरूर रखा जाए कि वहां सीसीटीवी हो। विद्यालय स्तर पर किए गए मूल्यांकन की प्रति विद्यालय प्रधान झारखंड एकेडमिक काउंसिल को उपलब्ध कराएंगे। इसकी ऑनलाइन इंट्री होगी। परीक्षा के आधार पर प्राप्तांक एवं विद्यालय स्तर पर मूल्यांकन का प्राप्तांक जोड़कर जैक द्वारा मेधा सूची तैयार की जाएगी। परीक्षाफल का प्रकाशन जैक एवं शिक्षा विभाग के पोर्टल पर किया जाएगा। 

पहली बार असफल विद्यार्थी के लिए होगी पूरक परीक्षा

आठवीं बोर्ड में असफल विद्यार्थियों के लिए पूरक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसका आयोजन ग्रीष्मावकाश तक कर लिया जाएगा ताकि सफल विद्यार्थी आगामी कक्षा में सत्र के अनुसार पठन-पाठन कर सके। पिछले वर्ष ऐसी व्यवस्था पहले से नहीं थी।

अब दो दिन होगी परीक्षा

इससे पहले आठवीं बोर्ड की परीक्षा ओएमआर शीट पर दो बार हो चुकी है। इसमें पांच विषय ङ्क्षहदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान से 20-20 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाते थे। ये सभी विषय एक पेपर में शामिल थे और परीक्षा एक ही दिन होती थी। इस बार भी इसी पैटर्न पर परीक्षा आयोजन की योजना थी। जैक ने इस पैटर्न पर मॉडल प्रश्नपत्र भी जारी कर दिया है। परीक्षा की संभावित तिथि सात जनवरी भी निर्धारित कर दी गई थी, लेकिन अब नए पैटर्न के अनुसार मॉडल प्रश्नपत्र तैयार कर वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। साथ ही परीक्षा भी दो दिन होगी। ऐसे में अब जनवरी में आठवीं बोर्ड की परीक्षा का आयोजन संभव नहीं होगा। 

chat bot
आपका साथी