गणतंत्र दिवस पर दिखा देशभक्ति का जज्बा

देश भक्ति के जज्बा के साथ डुमरिया प्रखंड मे 73वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Jan 2022 08:03 AM (IST) Updated:Fri, 28 Jan 2022 08:03 AM (IST)
गणतंत्र दिवस पर दिखा देशभक्ति का जज्बा
गणतंत्र दिवस पर दिखा देशभक्ति का जज्बा

डुमरिया : देश भक्ति के जज्बा के साथ डुमरिया प्रखंड मे 73वां गणतंत्र

दिवस मनाया गया। सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों मे ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। प्रखंड कार्यालय मे प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम ने झंडोतोलन किया। बाल विकास परियोजना कार्यालय मे अंचलाधिकारी सह प्रभारी बाल विकास पदाधिकारी राम नरेश सोनी, डुमरिया थाना मे थाना प्रभारी विनोद टुडू, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे चिकित्सा पदाधिकारी श्याम सोरेन, लैंपस मे प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सिद्धेश्वर पासवान ने ध्वजारोहण किया। वहीं छोलागोड़ा तिलका चौक मे झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन,भाजपा कार्यालय मे मंडल अध्यक्ष बेहुला नायेक ने तिरंगा फहराया। इसके अलावे प्रखंड के सभी पंचायत मुख्यालयों मे शान से तिरंगा फहराया गया। विभिन्न सरकारी संस्थानों मे झंडोत्तोलन के दौरान बीडीओ साधु चरण देवगम, सीओ राम नरेश सोनी, जिला परिषद सदस्य सातरी तापे, प्रमुख बासंती मुर्मू, झामुमो के नेता शंकर चंद्र हेंब्रम, मिर्जा सोरेन, भगत हांसदा, भगत बास्के, भाजपा के बसंत मदीना, दिलीप पंडा, दुखु सामाद समेत कई लोग उपस्थित थे।

उधर, बहरागोड़ा प्रखंड में विभिन्न सस्थानों में 73वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ ने झंडा फहराया, लेंपस में अध्यक्ष खखा खटूआ ने झंडा फहराया। थाना में थाना प्रभारी कुमार सौरव, टीपीएस डीएवी स्कूल बहारागोड़ा में गणतंत्र दिवस मनाया गया। टीपीएस डीएवी स्कूल बहारागोड़ा में स्कूल की चैयरपर्सन डा. बिन्नी षाड़ंगी ने झंडा फहराया। प्राचार्य अनूप कुमार और चैयरपर्सन ने अपने वक्तव्य में गणतंत्र भारत की संबंध में विचार व्यक्त किया। सीसीए इंचार्ज मिलन दास ने समारोह का मंच संचालन किया। छात्र-छात्राओं के बीच आनलाइन प्रतियोगिता आयोजित हुई। बच्चों के बीच गूगल मीट के द्वारा लाइव प्रसारण दिखाया गया। समारोह में एलएमसी सदस्य मनोरंजन राउत और रजत सत्पथी और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।इस झंडा फहराया कार्यक्रम में प्रखंड कार्यालय में बीडीओ राजेश कुमार साहू, सीओ जीत राय मुर्मू, प्रमुख शास्त्री हेंब्रम, थाना प्रभारी कुमार सौरव, इंस्पेक्टर रफाएल मुर्मू समेत प्रखंड सह अंचल के कर्मचारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी