सामान्य के बीच अर्ध विक्षिप्त को एडमिट किए जाने से हो रही मरीजों को परेशानी Jamshedpur News

विक्षिप्त मरीज किसी की बात नहीं मान रहा। जिस कारण मरीज ही नहीं एएनएम व स्वास्थ्य कर्मी भी परेशान हैं।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 06:27 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 06:27 PM (IST)
सामान्य के बीच अर्ध विक्षिप्त को एडमिट किए जाने से हो रही मरीजों को परेशानी Jamshedpur News
सामान्य के बीच अर्ध विक्षिप्त को एडमिट किए जाने से हो रही मरीजों को परेशानी Jamshedpur News

चाईबासा/जमशेदपुर (जेएनएन)। कोल्‍हान प्रमंडल के पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्‍यालय चाईबासा स्थित सदर अस्पताल में गुरुवार को मेल वार्ड में एक अर्ध विक्षिप्त 30 वर्षीय व्यक्ति को एडमिट किए जाने से असहज स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई।

अस्‍पताल के मेल वार्ड के अन्य सामान्य मरीजों को काफी परेशानी होने की शिकायत की गई। एडमिट किए गए मरीज का नाम राजीव और उसका एड्रेस टाटा (जमशेदपुर) बताया जा रहा है। गुरुवार को वह चाईबासा शहर के किसी सड़क के किनारे पड़ा हुआ देखा गया था। डॉक्टर के अनुसार वह नशे में भी था। शहर के नरेश नामक समाजसेवी की नजर उस पर पड़ी तो  उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। मेल वार्ड स्थित अन्य मरीजों के अटेंडरों का कहना है कि विक्षिप्त मरीज दिन रात शोर मचाता एवं चिल्लाते रहता है। वह अपना तन का कपड़ा भी उतार कर फेंक दे रहा है।

निर्वस्‍त्र पड़ा था बेड पर, लोगों ने चादर से ढका

शुक्रवार को वह बेड पर निर्वस्‍त्र ही पड़ा हुआ था। जिसे बाद में लोगों ने चादर से ढक दिया। शुक्रवार को वह वार्ड से भी निकल कर भाग गया था। जब स्वास्थ्य कर्मियों की नजर उन पर पड़ी तो विक्षिप्त मरीज को वापस बेड पर लाया गया।

विक्षिप्त द्वारा बेड पर ही शौच कर दिए जाने के कारण अन्य मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। मरीज का कोई अटेंडर नहीं रहने के कारण मरीज अपने बेड पर स्थिर नहीं रहा रहा है। विक्षिप्त होने के कारण अगल-बगल के अन्य मरीज भी परेशान और डरे सहमे हैं विक्षिप्त द्वारा अगल-बगल के मरीजों के साथ मारपीट या अन्य घटनाओं को अंजाम दे सकता है। इसकी संभावना को देखते हुए अगल-बगल बेड के मरीजों के अटेंडर काफी भयभीत और डरे सहमे हैं। विक्षिप्त मरीज किसी की बात नहीं मान रहा। जिस कारण मरीज ही नहीं एएनएम व स्वास्थ्य कर्मी भी परेशान हैं।

chat bot
आपका साथी