Lok Sabha Election 2019 : वोट देने वालों को मुफ्त में डोसा खिलाएंगे पप्पू सरदार

Lok Sabha Election 2019. वोट डालने वाले हर मतदाता को माधुरी दीक्षित फेम पप्पू सरदार मुफ्त में डोसा खिलाएंगे। बस अंगुली पर स्याही का निशान दिखाना होगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 09 May 2019 11:12 AM (IST) Updated:Thu, 09 May 2019 11:12 AM (IST)
Lok  Sabha Election 2019 : वोट देने वालों को मुफ्त में डोसा खिलाएंगे पप्पू सरदार
Lok Sabha Election 2019 : वोट देने वालों को मुफ्त में डोसा खिलाएंगे पप्पू सरदार

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता।  Lok  Sabha Election 2019 जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान 12 मई को है। यह तो सभी जानते होंगे, लेकिन उन्हें यह पता नहीं होगा कि उस दिन वोट डालने वाले हर मतदाता को माधुरी दीक्षित फेम पप्पू सरदार मुफ्त में डोसा खिलाएंगे। बस अंगुली पर स्याही का निशान दिखाना होगा।

यही नहीं, पप्पू सरदार साकची स्थित अपनी दुकान पर मतदाताओं का स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ करेंगे। डोसा के साथ आइसक्रीम भी मुफ्त मिलेगी। मतदाताओं के साथ जो बच्चे आएंगे, उनके लिए झूले का भी इंतजाम रहेगा। यह सुविधा पप्पू सरदार जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम अमित कुमार के आग्रह पर उपलब्ध करा रहे हैं।

मतदाता जागरूकता को हैं सक्रिय

पप्पू ना केवल मतदाताओं को उनके संवैधानिक अधिकार के प्रति न सिर्फ जागृत कर रहे हैं, बल्कि विभिन्न प्रकार से मतदान करने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। बच्चों के बीच सांताक्लॉज बनकर तो महिलाओं के बीच अलग- अलग रूप में बड़े-बुजुर्ग के बीच आशीर्वाद लेने के बहाने पप्पू मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उपायुक्त के आग्रह पर व्यापारियों ने भी मतदान करने वालों को खरीदारी पर विशेष छूट देने की बात कही है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी