नितेश बाहर, अंजनी पांडेय बने यूथ इंटक के जिलाध्यक्ष

ाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज को उसके आक्रमण रवैए और अध्यक्ष के खिलाफ मुखर होने का मंगलवार को खामियाजा भुगतना पड़ा। टाटा वर्कर्स यूनियन में पावर हाउस से कमेटी मेंबर और यूनियन अध्यक्ष आर. रवि प्रसाद के करीबी अंजनी पांडेय को यूथ इंटक का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Oct 2018 09:59 PM (IST) Updated:Tue, 30 Oct 2018 09:59 PM (IST)
नितेश बाहर, अंजनी पांडेय बने यूथ इंटक के जिलाध्यक्ष
नितेश बाहर, अंजनी पांडेय बने यूथ इंटक के जिलाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज को उसके आक्रमण रवैए और अध्यक्ष के खिलाफ मुखर होने का मंगलवार को खामियाजा भुगतना पड़ा। टाटा वर्कर्स यूनियन में पावर हाउस से कमेटी मेंबर और यूनियन अध्यक्ष आर. रवि प्रसाद के करीबी अंजनी पांडेय को यूथ इंटक का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष ओंकारनाथ पांडेय मंगलवार शाम टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय पहुंचे और अंजनी पांडेय को प्रतिनियुक्त करने संबंधी पत्र सौपा। पत्र में साफ उल्लेख है कि अंजनी पांडेय को नई जिम्मेदारी इंटक के राष्ट्रीय सचिव सह टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष आर. रवि प्रसाद की अनुशंसा पर दी गई है। साथ ही उम्मीद जताई गई है कि वे इंटक और यूथ इंटक काउंसिल के नियमों का अनुपालन करेंगे। अंजनी पांडेय को जिला व ब्लॉक स्तर पर नई कार्यकारिणी का गठन करने को कहा गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर यूनियन उपाध्यक्ष भगवान सिंह, शहनवाज आलम, सहायक सचिव डीके उपाध्याय, कमेटी मेंबर मनोज कुमार, अशोक गुप्ता, दिनेश्वर मार, संजीव तिवारी, केके गोप, अविनाश कुमार और आरके सिंह ने अंजनी पांडेय को लड्डू खिलाकर बधाई दी। करीबी होने का नहीं आया काम

यूनियन में अरविंद पांडेय को अध्यक्ष आर रवि प्रसाद का काफी करीबी माना जाता है और नितेश राज अरविंद के नजदीक है। लेकिन अरविंद और नितेश की भक्ति काम नहीं आई। चर्चा है कि निबंधित कर्मचारी पुत्रों के आंदोलन के बाद से अध्यक्ष दोनो ऑफिस बियरर से नाराज चल रहे थे जो मंगलवार को जगजाहिर हो गया। ऐसा शायद पहली बार ही होगा कि कमेटी मेंबर रहते नितेश राज जून 2015 में यूथ इंटक के जिलाध्यक्ष बने। लेकिन यूनियन में पदाधिकाी बनने के बाद वे अपना पद बचा नहीं पाए। इसके लिए कहीं न कहीं अध्यक्ष की नितेश के खिलाफ हो चुकी टेढ़ी नजर है।

chat bot
आपका साथी