झारखंड में एक नए चैंबर का हुआ उदय, डोमन टुडू बने डिक्की के प्रदेश अध्यक्ष

Jamshedpur News.जमशेदपुर समेत झारखंड में सिंहभूम चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री व्यापारियों-उद्यमियों की सबसे पुरानी संस्था (1950) है। लेकिन ट्राइबल चैंबर ऑफ कामर्स के बाद दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डिक्की) का भी राज्य में उदय हो गया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 08:55 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 08:55 AM (IST)
झारखंड में एक नए चैंबर का हुआ उदय, डोमन टुडू बने डिक्की के प्रदेश अध्यक्ष
दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डिक्की) का भी झारखंड में उदय हो गया है।

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर समेत झारखंड में सिंहभूम चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री व्यापारियों-उद्यमियों की सबसे पुरानी संस्था (1950) है। इसके बाद जमशेदपुर चैंबर ऑफ कामर्स, कोल्हान चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री, सरायकेला चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के साथ झारखंड फेडरेशन ऑफ चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री ही लोकप्रिय है, लेकिन ट्राइबल चैंबर ऑफ कामर्स के बाद दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डिक्की) का भी राज्य में उदय हो गया है।

डिक्की खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (एमओएफपीआइ) के साथ मिलकर अनुसूचित जाति-जनजाति उद्यमियों को इससे जोड़ रही है। इस वर्ग के उद्यमी खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में किन-किन अवसरों का लाभ उठा सकते हैं, बता रही है। यह संस्था एससी-एसटी उद्यमियों और युवाओं को सरकार की पहल का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा कर रही है। प्रसंस्करण क्षेत्र के तहत खाद्य प्रसंस्करण, परिरक्षण क्षमता (यूनिट स्कीम), एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स सेट के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर आदि में संस्था मदद भी करती है।

बिष्टुपुर में होगा एमओएफपीआइ इवेंट

दलित चैंबर या डिक्की खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय के सहयोग से 10 मार्च को बिष्टुपुुर स्थित होटल अलकोर में एक इवेंट का आयोजन करने जा रही है। इसमें दलित या एससी-एसटी वर्ग के उद्यमियों व युवा उद्यमियों को मंत्रालय की पूरी कार्ययोजना से अवगत कराएगी। मौके पर ही उनके विचार सुने जाएंगे और इच्छुक उद्यमी उद्योग लगाने के लिए निबंधन भी करा सकेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10 से शाम चार बजे तक होगा। कार्यक्रम खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के एससी-एसटी उद्यमियों को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने वाला होगा। इसके लिए संस्था की पूर्वी क्षेत्र अध्यक्ष मुनमुन विश्वास, डिक्की-इंडिया के औद्योगिक प्रमुख राजेंद्र व डिक्की-झारखंड के अध्यक्ष डोमन टुडू अपनी टीम के साथ सक्रिय हैं। जमशेदपुर निवासी डोमन टुडू फैशन डिजाइनिंग में काफी सक्रिय रहे हैं।

chat bot
आपका साथी