प्रवासी मजदूरों पर नक्सलियों की निगाह, गांवों से मांगे 10-10 युवक व युवतियां

पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो जंगल क्षेत्र में जगह-जगह बांटे पर्चे माओवादी संगठन से नहीं जुड़ने पर अंजाम भुगतने की धमकी।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 24 Jun 2020 07:40 PM (IST) Updated:Wed, 24 Jun 2020 07:40 PM (IST)
प्रवासी मजदूरों पर नक्सलियों की निगाह, गांवों से मांगे 10-10 युवक व युवतियां
प्रवासी मजदूरों पर नक्सलियों की निगाह, गांवों से मांगे 10-10 युवक व युवतियां

चाईबासा (संवाद सहयोगी)। पश्चिम सिंहभूम जिला में पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे नक्सल अभियान से नक्सलियों का संगठन कमजोर हुआ है। साथ ही पुलिस के मुठभेड़ में लगातार संगठन से जुड़े नक्सली मारे जा रहे हैं।

इसी को देखते हुए अब नक्सलियों ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए गांव-गांव में पर्चा बांट कर ग्राम प्रधान व मुंडा से स्थानीय युवक-युवतियों को संगठन में भर्ती करने के लिए प्रत्येक गांव से 10 युवकों की मांग किया है। इस मांग को देखते हुए सुदूरवर्ती गांव में दहशत का माहौल कामय हो गया है।

दहशत में युवा, पलायन की आशंका

साथ ही सुदूर गांव से युवा दहशत से पलायन करने का मन भी बना रहे हैं। नक्सली लॉकडाउन के दौरान गुजरात, महाराष्ट्र समेत अन्य बाहर से आये युवाओं को टारगेट किया हुआ है। जिससे बाहर से आने वाले युवक नक्सली संगठन में जुड़ कर संगठन के लिए काम कर सके। इन्हीं सभी बातों को ध्यान में रख कर नक्सली युवाओं को संगठन से जोड़ने में जोर लगा रहे हैं। साथ ही पुलिस मुठभेड़ में मारी गई तीन महिलाओं के नाम का सहानुभुति भी नक्सली उठाना चाहते हैं। इसलिए नक्सली संगठन योजना बद्ध तरीके से ग्राम प्रधान, मुंडा व डाकुवा को संबोधित करते हुए पत्र जारी किया है। इस फरमान से दहशत में आये ग्रामीण पुलिस को गुप्त रुप से इसकी जानकारी दे दी। जिसके बाद पुलिस सक्रीय होकर जांच कर रही है।

पुलिस ने दर्ज किया 10 हार्डकोर नक्सलियों के विरुद्ध मामला

टोटों थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव में प्रतिबंधित भाकपा माओवादियों द्वारा ग्रामीण मुंडा, डाकुवा को संबोधित करते हुए हस्तलिखित पत्रा एवं पर्चा फेंका गया है। इसकी सूचना होने के बाद पुलिस ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पहुंच कर पर्चा बरामद किया। जिसमें कोल्हान एरिया पार्टी भाकपा माओवादी व दक्षिणी जोनल कमिटी भाकपा माओवादी संगठन द्वारा नक्सली पर्चा बरामद किया है। जिसमें माओवादियों के द्वारा ग्रामीणों को डरा-धमका कर क्षेत्र के युवक एवं युवतियों समेत नाबालिगों को नक्सली संगठन में जुड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। 

नक्‍सली संगठन से नहीं जुड़ने पर दी जा रही परिणाम भुगतने की चेतावनी

क्षेत्र के लोगों को डरा धमका कर नक्सली संगठन से नहीं जुड़ने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिया जा रहा है। माओवादियों द्वारा सरकार का विरोध करते हुए प्रत्येक गांव से 10-10 युवक-युवतियों एवं नाबालिग बच्चे-बच्चियों को संगठन में भर्ती के लिए मांग किया गया है। इसमें पुलिस ने प्रतिबंधित भाकपा माओवादी प्रशांत बोस, मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, सुरेश मुंडा, कांडे होनहागा, लोदरो लोहार, राहत, सागेन अनिता समेत अन्य संगठन के माओवादी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

नक्सलियों के बहकावे में नहीं आयें ग्रामीण : एसपी

नक्सली संगठन के द्वारा पर्चा फेंक कर युवक-युवतियों को संगठन से जोड़ने की मांग पर अपने बात रखते हुए पुलिस अधीक्षक इन्द्रजीत माहथा ने कहा कि आम नागरिकों, मुंडा, डाकुआ से चाईबासा पुलिस अपील करती है कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी एक प्रतिबंधित एवं हिंसक उग्रवादी संगठन है। कोई भी ग्राीमण उनके बहकावे में न आयें। उनकी गैर कानूनी गतिविधियां पुलिस की निगरानी में है। विधिवत कार्रवाई की जा रही है। आप सभी केवल विकास एवं लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। नक्सलियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार अभियान जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी