प्रेमी संग भागी तीन बच्चों की मां, पकड़ाने पर बताई वजह Chaibasa News

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर इलाके में तीन बच्‍चों की मांग प्रेमी संग भाग गई। सूचना के बाद आनंदपुर पुलिस ने महिला को शनिवार को हिरासत में ले लिया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 06 Sep 2020 10:14 AM (IST) Updated:Sun, 06 Sep 2020 03:56 PM (IST)
प्रेमी संग भागी तीन बच्चों की मां, पकड़ाने पर बताई वजह Chaibasa News
प्रेमी संग भागी तीन बच्चों की मां, पकड़ाने पर बताई वजह Chaibasa News

मनोहरपुर (पश्चिमी सिंहभूम), जासं। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर इलाके में तीन बच्‍चों की मांग प्रेमी संग भाग गई। हालांकि घटना की सूचना के बाद आनंदपुर पुलिस ने महिला को शनिवार को हिरासत में ले लिया। यह मामला कुमारडूंगी प्रखंड का है।

मंगलवार को विवाहित महिला अपने प्रेमी के साथ भाग गयी। वही विवाहित महिला के गायब होने से परिजन काफी परेशान थे और महिला की खोजबीन जारी थी। इसी क्रम में प्रेमी युगल के आनंदपुर में अपने किसी परिजन के घर में छिपे होने की खबर मिली। 

महिला ने कही ये बात

मिली सूचना के आधार पर आनंदपुर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और से पूछताछ की। महिला ने  बताया कि उसका पति शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। जिससे तंग आकर वह अपने प्रेमी के साथ मंगलवार को भाग गयी। दोनों एक -दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और अपनी मर्जी से भागे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी पहले महिला के घर में ड्राइवर का काम करता था।

chat bot
आपका साथी