टाटा से मुंबई जाने के दौरान गायब हो गई थी मां-बेटी, सामने आई ये हकीकत Jamshedpur News

टाटानगर से मुंबई जा रही मां-बेटी को अगवा कर दिल्‍ली ले जाया गया जहां नाबालिग बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने महिला और बेटी को ढूंढ निकाला है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 27 Feb 2020 12:35 PM (IST) Updated:Thu, 27 Feb 2020 12:35 PM (IST)
टाटा से मुंबई जाने के दौरान गायब हो गई थी मां-बेटी, सामने आई ये हकीकत Jamshedpur News
टाटा से मुंबई जाने के दौरान गायब हो गई थी मां-बेटी, सामने आई ये हकीकत Jamshedpur News

जमशेदपुर, जेएनएन। Mother and daughter going to Mumbai Abducted and Misdeed टाटानगर से मुंबई जाने के दौरान गीतांजलि एक्‍सप्रेस से मां-बेटी गायब हो गई थी। अब इस मामले में हलकान करने वाला सच सामने आया था। मां-बेटी को अगवा कर दिल्‍ली  ले जाया गया, जहां नाबालिग बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म किया गया।  टाटानगर रेल पुलिस ने अपहरण और दुष्‍कर्म के आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मां-बेटी भी बरामद हो गई है। 

महिला के पति ने टाटानगर रेल थाने में हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्‍सप्रेस से 15 फरवरी को पत्‍नी और दो बेटियों के गायब हो जाने के बाद मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद टीम गठित की गई। टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर दिल्‍ली से महिला और उसकी दो बेटियों को बरामद करने में सफलता पाई। साथ ही सुनील शर्मा नामक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। रेल एसपी एहतेशाम वकारिब ने बताया कि अपहरण के मामले में अब  दुष्‍कर्म की धारा भी जुड़ेगी। दरअसल, महिला की बड़ी बेटी ने पूछताछ में बताया है कि सुनील शर्मा ने उसके साथ दुष्‍कर्म किया है। सुनील शर्मा नागपुर में इंजीनियर है और उसने महिला और उसकी बेटियों को दिल्‍ली ले जाने की बात स्‍वीकार की है।         

रेल कर्मी हैं महिला के पति

बोकारो की रहनेवाली महिला के पति मुंबई में रेलवे में कार्यरत हैं। महिला अपनी बेटियों के साथ मुंबई पति के यहां जा रही थी। पुलिस अब अपहरण और दुष्‍कर्म के आरोपित को अदालत में पेश करेगी वही महिला और उसकी बेटी का धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराएगी। 

chat bot
आपका साथी