कोरोना संक्रमित 70 वर्षीय वृद्धा को विधायक पुत्र सन्नी व पूर्व सीआरपीएफ जवान नीकू सिंह ने किया प्लाज्मा दान

Plasma. जनसेवा और समर्पण की भावना हो तो मदद के लिए किसी खास व्यक्ति की तलाश नहीं करता। बल्कि हर जरूरतमंद व्यक्ति उनके लिए खास होता है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 07 Sep 2020 06:16 PM (IST) Updated:Tue, 08 Sep 2020 09:35 AM (IST)
कोरोना संक्रमित 70 वर्षीय वृद्धा को विधायक पुत्र सन्नी व पूर्व सीआरपीएफ जवान नीकू सिंह ने किया प्लाज्मा दान
कोरोना संक्रमित 70 वर्षीय वृद्धा को विधायक पुत्र सन्नी व पूर्व सीआरपीएफ जवान नीकू सिंह ने किया प्लाज्मा दान

चक्रधरपुर, जासं।  जनसेवा और समर्पण की भावना हो तो मदद के लिए किसी खास व्यक्ति की तलाश नहीं करता। बल्कि हर जरूरतमंद व्यक्ति उनके लिए खास होता है। वैश्विक महामारी कोविड-19 कोरोना संक्रमण के दौरान लॉकडाउन में चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने देश के विभिन्न प्रांतों में फंसे प्रवासी मजदूरों की तन, मन और धन से मदद की और वापस चक्रधरपुर आने में अहम भूमिका निभाई।

इसके बाद भी क्वॉरेंटाइन सेंटरों में विधायक ने प्रवासी मजदूरों के लिए सेहतमंद और रुचिकर भोजन की व्यवस्था कराई। इसी क्रम में उनका परिवार भी संक्रमण की चपेट में आ गया। विधायक के बड़े पुत्र सन्नी उरांव भी संक्रमित हुए। लेकिन अपने पिता के हमराही सन्नी ने संक्रमण मुक्त होने के बाद जो कदम उठाया उससे कोरोना की लड़ाई में बेहद कारगर और प्रेरणादायक कहा जाएगा। दरअसल, चक्रधरपुर की 70 वर्षीय कोरोना संक्रमित वृद्धा रिम्स रांची में इलाजरत है। इस संक्रमित वृद्धा को चक्रधरपुर विधानसभा के विधायक सुखराम उरांव के पुत्र सन्नी उरांव एवं सीआरपीएफ के पूर्व जवान नीकू सिंह ने प्लाज्मा दान कर मिसाल पेश की।

सुमिता होता फाउण्डेशन के अध्यक्ष से मिली जानकारी

जानकारी के अनुसार सुमिता होता फाउण्डेशन के अध्यक्ष सदानंद होता को पता चला कि संक्रमित वृद्धा को कोरोना पॉजिटिव को प्लाज्मा दान की आवश्यकता है। उन्होंने अविलंब विधायक सुखराम उरांव से सम्पर्क किया और प्लाज्मा डोनेट करने के लिए पहल करने की बात कही। विधायक ने कहा कि पुत्र सन्नी उरांव प्लाज्मा देने को तैयार है। रविवार की सुबह विधायक पुत्र, सीआरपीएफ के पूर्व जवान समेत अन्य लोग रिम्स रांची के लिए रवाना हुए। रांची स्थित रिम्स अस्पताल ब्लड बैंक में प्लाज्मा दान किया । 

रांची डीसी ने दोनों प्लाज्मा डोनर्स को किया सम्मानित                        

कोरोना संक्रमित वृद्धा को जीवन रक्षा के लिए प्लाज्मा दान करने पर रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने दोनों को सम्मानित किया। प्लाज्मा डोनर्स सन्नी उरांव एवं नीकू सिंह को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संजय पाण्डेय उप समाहर्ता सह प्लाज्मा नोडल पदाधिकारी रिम्स रांची, समाजसेवी विजय गांगुली, सदानन्द होता एवं गोनू जयसवाल उपस्थित रहे। 

  प्लाज्मा डोनेट के लिए चलाएंगे अभियान, करवाएंगे टेस्ट : सन्नी

कोरोना संक्रमित वृद्धा को प्लाज्मा डोनेट के उपरांत विधायक के पुत्र सन्नी उरांव ने दैनिक जागरण से अपने अनुभव से शेयर किए। सन्नी ने दैनिक जागरण से कहा कि मेरे अलावा मां, बुआ और पापा के एक बॉडीगार्ड कोरोना संक्रमित हुए थे। मेरा और पापा के बॉडीगार्ड का ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव है। कल शाम सदानंद होता अंकल से जानकारी मिली कि एक वृद्धा को ओ पॉजिटिव प्लाज्मा की आवश्यकता है तो सहर्ष दान के लिए तैयार हो गए। रिम्स रांची में विभिन्न प्रकार के कई चरणों की रक्त जांच के बाद हमने प्लाज्मा डोनेट किया। क्षेत्र में अब प्लाज्मा दान करने के लिए अभियान चलाकर जागरूक करेंगे। कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए लोगों की सूची तैयार करेंगे और उनका ब्लड सैंपल लेकर रिम्स में जांच कराएंगे। सफल होने पर डोनर को रांची पहुंचाया जाएगा। इसमें लोगों को खुलकर सामने आने और मदद करने की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी