झारखंड के घाटशिला में घर में आग ताप रही विधवा संग दुष्‍कर्म Jamshedpur News

Misdeed with widow in Ghatshila. मउभंडार के किताडीह में घर में अकेली एक विधवा की गांव के ही एक व्‍यक्ति ने इज्‍जत लूट ली। दुष्‍कर्म के बाद वह दुष्‍कर्मी गांव से फरार हो गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 16 Jan 2020 03:37 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jan 2020 03:53 PM (IST)
झारखंड के घाटशिला में घर में आग ताप रही विधवा संग दुष्‍कर्म Jamshedpur News
झारखंड के घाटशिला में घर में आग ताप रही विधवा संग दुष्‍कर्म Jamshedpur News

घाटशिला (पूर्वी सिंहभूम), जेएनएन। Misdeed with widow in Ghatshila झारखंड के कोल्‍हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल इलाके में इंसानियत को शर्मशार करनेवाली घटना घटी है। यहां घर में अकेली एक विधवा की गांव के ही एक व्‍यक्ति ने इज्‍जत लूट ली। दुष्‍कर्म के बाद वह दुष्‍कर्मी गांव से फरार हो गया।

घटना बुधवार की रात की है। इसकी जानकारी लोगों को तब हुई जब विधवा ने सुबह आस-पड़ोस के लोगों को बताई।  घटना मउभंडार थाना क्षेत्र के किताडीह गांव की है। बताया गया है कि 15 जनवरी बुधवार की रात महिला अपने घर में आग ताप रही थी। वह अकेली थी। इसी का फायदा गांव के एक व्‍यक्ति ने उठाया और घर में दाखिल हो गया। उसने 35 वर्षीय विधवा महिला के साथ मारपीट कर उसके साथ जोर जबर्दस्‍ती शुरू कर दी। दुष्‍कर्म करने के बाद आरोपित लाल बाबू सिंह फरार हो गया।  गुरुवार को सूचना के बाद गांव पहुंची पुलिस ने पीडि़ता से पूछताछ की और फ‍िर पीड़िता की घाटशिला अनुमंडल अस्‍पताल में मेडिकल जांच कराई । इसके बाद अन्‍य जरूरी जांंच के लिए जमशेदपुर ले गई।  पुलिस ने आरोपित की खेजबीन शुरू की तो वह फरार पाया गया। पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

बच्‍चे गए थे मामा के घर

घटना की जानकारी लेते ओपी प्रभारी उमाकांत तिवारी।

जिस वक्‍त दुष्‍कर्म की घटना को अंजाम दिया गया विधवा के दोनों बच्चे गालूडीह अपने मामा घर पर्व मनाने गए हुए थे। घर मेंं महिला को अकेली देख कर लालबाबू सिंह ने घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद  लालबाबू पीड़ित महिला को घर के अंदर छोड़ बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गया। महिला बेहोश हो गई थी। जब होश आया तो उसने किसी तरह आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद गुरुवार को पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। ओपी प्रभारी उमाकांत तिवारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी के तलाश में जुट गई। 

chat bot
आपका साथी