पति के सामने संबंध बनाने का दबाव, मना करने पर निर्वस्त्र कर साथ ले गया

पति के सामने ही शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया और जब पति ने विरोध किया तो उसकी पुरकश पिटाई कर दी। महिला को उठा ले गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 07 Dec 2018 03:44 PM (IST) Updated:Fri, 07 Dec 2018 03:44 PM (IST)
पति के सामने संबंध बनाने का दबाव, मना करने पर निर्वस्त्र कर साथ ले गया
पति के सामने संबंध बनाने का दबाव, मना करने पर निर्वस्त्र कर साथ ले गया

गालूडीह (पूर्वी सिंहभूम), जेएनएन। एक दबंग ने पहले तो महिला पर पति के सामने ही शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया और जब पति ने विरोध किया तो उसकी पुरकश पिटाई कर दी। भय से पति घर से निकल गया तो महिला को निर्वस्त्र कर साथ ले गया। इस क्रम में जिसने भी विरोध किया उसकी पिटाई की।

मामला पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर से कोई 40 किलोमीटर पूरब घाटशिला अनुमंडल के गालूडीह थाना इलाके का है। इस थाना क्षेत्र में है दारीसाई सबर बस्ती। बस्ती में सबरों का नौ परिवार रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर गांव का दबंग गंभीर सिंह बस्ती में पहुंचा और एक घर के आंगन में खाना पका रही महिला से अश्लील हरकत करने लगा। पास ही खाट पर बैठे महिला के पति ने विरोध किया तो उसकी भी पिटाई कर दी। भय से पति घर से बाहर चला गया और आस-पड़ोस के लोगों को बताया। पड़ोस की जोबिन सबर ने साथ जाकर विरोध किया तो उसकी भी पिटाई कर दी गई। उसके बाद महिला को निर्वस्त्र कर दिया और साथ लेकर चला गया। उसके बाद से महिला का कोई अता-पता नहीं है।

पड़ोस के गांव दारीसाई का रहनेवाला है गंभीर सिंह

दहशतजदा ग्रामीण।

ग्रामीणों ने बताया कि गंभीर सिंह पड़ोस के दारीसाई गांव का रहनेवाला है। वह जब-तब नशे में उस महिला के घर में घुस जाता था और छेड़छाड़ करता था। लेकिन शुक्रवार को उसने हद कर दी। पति के सामने ही घर में घुस गया और संबंध बनाने का दबाव देने लगा। महिला ने विरोध किया ही, उसके पति ने भी विरोध किया तो दोनों को पीटा। जब जोबिन सबर ने भी मना किया तो उसे भी नहीं बख्शा। वह महिला को निर्वस्त्र करने लगा तो बस्ती के अन्य लोगों ने भी मना किया। उसने सबको पीटा। उसके बाद महिला को निर्वस्त्र कर साथ लेकर चला गया।

पुलिस सूचना के बाद भी देर तक नहीं पहुंची

जब खबर फैली तो पास के गांव के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दे गई। पुलिस काफी देर तक गांव में नहीं पहुंची। समाचार लिखे जाने तक पुलिस गांव में नहीं पहुंची थी और सभी सबर परिवार दहशत में थे। उन्‍हें समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें। बाद में पुलिस पहुंची और दबंग और महिला को खोजा गया। आरोपित गंभीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विलुप्तप्राय आदिम जनजाति है सबर

दबंग की पिटाई से घायल जोबिन सबर।

सबर विलुप्तप्राय आदिम जनजाति की श्रेणी में आते हैं। सरकार ने इसे संरक्षण सूची में डाल रखा है। बावजूद उसके सबरों के साथ इस तरह की घटना रोंगटे खड़े करनेवाली है। 

ये भी पढ़ें: ट्यूशन टीचर ने प्यार का झांसा देकर किया शोषण, शादी से इन्कार पर हुआ कुछ ऐसा

chat bot
आपका साथी