योगाभ्यास में साकार रूप में होती है श्वास की अनुभूति

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में अंतरराष

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jun 2018 05:30 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jun 2018 05:30 AM (IST)
योगाभ्यास में साकार रूप में होती है श्वास की अनुभूति
योगाभ्यास में साकार रूप में होती है श्वास की अनुभूति

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सरयू राय ने कहा कि भारतीय जनमानस योग के महात्म्य से भली भाति अवगत है। योग संपूर्ण विश्व को भारतीय मनीषा की अद्भुत और अनुपम देन है। योग के बारे में अनेक विचार हैं और विभिन्न आसन तथा प्राणायाम की कई विधिया प्रचलित हैं। सर्वसुलभ सामान्य तरीके से हम सभी योग अभ्यास करते हैं। योग करने में किसी प्रकार के निवेश की आवश्यकता नहीं होती और योगाभ्यास के बहुआयामी फायदे जीवन में प्राप्त होते हैं। योग करते समय हमें सजग भी रहना है और स्थिर भी। हम साकार रूप में श्वास को महसूस करते हैं और श्वास निराकार है, क्योंकि हम श्वास को देख नहीं सकते। इसलिए योग की विधियों में श्वास निश्वास का समन्वय अत्यंत आवश्यक है। इससे जीवन में सामंजस्य और शाति की सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में योग बहुत अधिक प्रासंगिक हो गया है। इसका पूरे मनोयोग से पालन करना चाहिए। सफलता का जो सोपान भारत सरकार ने स्थापित किया है, उससे पूरी दुनिया आज योग की मुरीद हो गई है। योग किसी विशेष तबके के लिए नहीं है, बल्कि यह सर्वसामान्य है। धीरे-धीरे योग हमारी दिनचर्या का अंग बनता जा रहा है। योग को स्वाभाविक रूप में आत्मसात करते हुए हम पूरे मनोयोग के साथ अपने जीवन का अंग बनाएं।

--

योग से समाज होगा निरोग

सासद विद्युत वरण महतो ने योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से आज पूरे विश्व ने योग को अंगीकार किया है। योग से जीवन में स्वास्थ्य और निरोग का समावेश होता है। स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। स्वस्थ परिवार और समाज से समुन्नत राज्य और राष्ट्र का निर्माण होता है।

--

व्यापक जागरूकता की जरूरत

उपायुक्त अमित कुमार ने कहा कि योग पूरे विश्व को भारतीय परंपरा की अनूठी सौगात है। योग की परंपरा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए इसके संबंध में निरंतर व्यापक जागरूकता और प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है। ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग इससे होने वाले फायदों के विषय में जानें और इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

---

आम से लेकर खास तक मौजूद

गोपाल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में जिले के वरीय आरक्षी अधीक्षक अनूप बिरथरे, उप विकास आयुक्त बी. माहेश्वरी सहित तमाम पदाधिकारी तथा हजारों की तादाद में आम लोगों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। इसी दौरान राची के प्रभात तारा मैदान से मुख्यमंत्री रघुवर दास के संबोधन का सीधा प्रसारण एलईडी वैन के माध्यम से दिखा गया। जिले के विभिन्न प्रखंड तथा पंचायत स्तर पर निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास किया गया।

chat bot
आपका साथी